भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा अब अपने सबसे रोमांचक और निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। दोनों देशों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज बुधवार देर रात 3:30 बजे से होने जा रहा है। इस मुकाबले के साथ ही स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह करीब एक साल के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं।
वेलिंगटन में 58 साल से जीत का इंतजार सीरीज का पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। भारत को इस मैदान पर पिछले 58 सालों से जीत नसीब नहीं हुई है। टीम इंडिया ने यहां आखिरी बार साल 1968 में मंसूर अली खान पटौदी की कप्तानी में 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इसके बाद से भारत ने इस मैदान पर 7 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 5 में हार का सामना करना पड़ा और 2 मैच ड्रॉ रहे।
न्यूजीलैंड की धरती पर पुराना रिकॉर्ड अगर पूरे न्यूजीलैंड दौरे की बात करें, तो भारत ने यहां आखिरी बार साल 2009 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टेस्ट मैच और सीरीज अपने नाम की थी। इसके बाद धोनी और विराट कोहली जैसे कप्तानों के दौर में भी टीम इंडिया को कीवी सरजमीं पर सीरीज हार झेलनी पड़ी। साल 2020 में जब भारत ने यहां आखिरी टेस्ट खेला था, तब टीम दोनों पारियों में 200 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी थी।
बुमराह के सामने भी होगी बड़ी चुनौती चोट के बाद वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह के लिए भी न्यूजीलैंड की परिस्थितियां आसान नहीं रही हैं। दुनिया की अन्य छह प्रमुख टीमों के खिलाफ टेस्ट में 18.76 की शानदार औसत से गेंदबाजी करने वाले बुमराह का औसत कीवी टीम के खिलाफ गिरकर 45.44 हो जाता है। साल 2020 में वेलिंगटन टेस्ट के दौरान भी उन्हें महज एक ही सफलता मिल पाई थी। ऐसे में टीम इंडिया की जीत के लिए बुमराह का लय में लौटना बेहद अहम होगा।
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

