जबलपुर. पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में दुर्गापुर-वारिया रेलखंड और आण्डल स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज से जुड़े अधोसंरचनात्मक कार्य किए जाएंगे. इसके लिए रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इस कार्य के चलते रेल परिचालन प्रभावित होगा. इसे देखते हुए पश्चिम मध्य रेल से संचालित शक्तिपुंज एक्सप्रेस के दोनों दिशाओं में एक-एक फेरे निरस्त करने का निर्णय लिया गया है.
इन तारीखों में नहीं चलेगी शक्तिपुंज एक्सप्रेस
रेलवे प्रशासन के अनुसार, ट्रेन संख्या 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस 21 दिसंबर 2026 को जबलपुर स्टेशन से रवाना नहीं होगी. वहीं, ट्रेन संख्या 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 23 दिसंबर 2026 को हावड़ा स्टेशन से निरस्त रहेगी.
यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें. इसके लिए रेलवे की अधिकृत सूचना प्रणाली या रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग किया जा सकता है, ताकि यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

