गोदाम की खिड़की तोड़कर 74 बोरियां चोरी, पनागर क्षेत्र में सनसनीखेज घटना

गोदाम की खिड़की तोड़कर 74 बोरियां चोरी, पनागर क्षेत्र में सनसनीखेज घटना

प्रेषित समय :19:01:07 PM / Thu, Nov 26th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. गरीबों के हक के राशन पर सेंध लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पनागर थाना क्षेत्र के पिपरिया कुशनेर स्थित शासकीय राशन दुकान के गोदाम को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने गेहूं और चावल की दर्जनों बोरियां उड़ा लीं. चोरी गए राशन की कीमत करीब 39 हजार रुपये आंकी गई है.

पुलिस के अनुसार पनागर के टगर महगवां निवासी संदीप काछी उम्र 32 वर्ष पिपरिया कुशनेर राशन दुकान में सेल्समेन हैं. उन्होंने  जबलपुर से नवंबर माह के पात्र हितग्राहियों में बांटने के लिए गेहूं और चावल लेकर आए थे, जिसे गोदाम में सुरक्षित रखा गया था. चोरों ने देर रात करीब ढाई बजे गोदाम की खिड़की तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और पीछे के रास्ते से माल बाहर निकालकर चंपत हो गए.  

दोपहर करीब 12 बजे जब गोदाम का निरीक्षण किया गया, तब 51 बोरी गेहूं और 23 बोरी चावल गायब मिले. सेल्समेन की रिपोर्ट पर पनागर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) और 305(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-