अखिल भारतीय अंतर रेलवे बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पश्चिम मध्य रेलवे को तीसरा स्थान

अखिल भारतीय अंतर रेलवे बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पश्चिम मध्य रेलवे को तीसरा स्थान

प्रेषित समय :18:58:06 PM / Thu, Nov 26th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे की पुरुष बास्केटबॉल टीम ने 69वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है. इस उपलब्धि के साथ टीम ने पश्चिम मध्य रेलवे का गौरव बढ़ाया है.

प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 24 नवंबर 2026 तक कोलकाता के बेहाला स्थित ईस्टर्न रेलवे इंडोर स्टेडियम में किया गया. इसमें देशभर की 22 रेलवे टीमों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया.

टीम की इस उपलब्धि पर मंडल खेल अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जबलपुर श्री शशांक गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास, कड़ी मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है.

उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी इसी उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया.

पश्चिम मध्य रेलवे की पुरुष बास्केटबॉल टीम की यह सफलता पूरे रेल परिवार के लिए गर्व का विषय है. खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से साबित किया कि एकजुटता, निरंतर अभ्यास और समर्पण के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-