जबलपुर. शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. रांझी थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में खालसा स्कूल के पास सुबह टहलने निकले एक व्यक्ति को तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूट लिया. आरोपी मोटरसाइकिल से पहुंचे थे और पहचान छिपाने के लिए मंकी कैप पहनने के साथ कंबल ओढ़े हुए थे. बदमाश पीड़ित के गले से करीब दो तोला वजन की सोने की दो चेन छीनकर फरार हो गए. वारदात के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
सुबह टहलते समय दिया वारदात को अंजाम
रांझी पुलिस के अनुसार, बजरंग नगर निवासी महेंद्र कुमार शुक्ला ने गुरुवार रात थाने पहुंचकर लूट की शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि वह रोज की तरह सुबह घर से टहलने निकले थे. घर से करीब 300 मीटर दूर खालसा स्कूल के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक आ गए.
इनमें से एक युवक मोटरसाइकिल चालू करके बैठा रहा, जबकि दो बदमाश नीचे उतरकर उनके पास पहुंचे. दोनों ने चाकू दिखाकर उन्हें डराया और गले में पहनी सोने की दो चेन छीन लीं. इसके बाद तीनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर इंद्रानगर की ओर भाग निकले.
कंबल और मंकी कैप से छिपाई पहचान
पीड़ित के मुताबिक, तीनों बदमाशों ने कंबल जैसी चादर ओढ़ रखी थी और चेहरों पर मंकी कैप पहनी हुई थी. इस वजह से उनके चेहरे स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे थे और पहचान करना मुश्किल है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

