रेल दावा अधिकरण की लोक अदालत में 28 प्रकरणों का निराकरण, 2 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति वितरित

रेल दावा अधिकरण की लोक अदालत में 28 प्रकरणों का निराकरण, 2 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति वितरित

प्रेषित समय :20:26:08 PM / Sat, Nov 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर.रेल दावा अधिकरण, भोपाल पीठ में शनिवार, 28 नवंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसमें कुल 28 दावा प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया. लोक अदालत के माध्यम से 81 से अधिक लाभार्थियों को दो करोड़ रुपये से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की गई.

लोक अदालत का आयोजन अधिकरण के सदस्य (तकनीकी) श्री सैयद निशात अली और सदस्य (न्यायिक) श्री राजीव जैन की उपस्थिति में हुआ. इस दौरान लंबित दावा प्रकरणों का आपसी सहमति और त्वरित प्रक्रिया के माध्यम से निराकरण किया गया.

कार्यक्रम में अपर पंजीयक श्री संजय कुमार गुप्ता, सहायक पंजीयक श्री एम.एस. यादव, प्रस्तुति अधिकारी श्रीमती प्रियंका दीक्षित और रेल दावा अधिकरण बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री महावीर भटनागर सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे.

लोक अदालत में बड़ी संख्या में प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लाभार्थियों को क्षतिपूर्ति राशि दिलाने के प्रयासों की अधिवक्ताओं एवं उपस्थित लाभार्थियों ने सराहना की.