नई दिल्ली. रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में स्काउट ओपी और लवप्रीत गिल की दोस्ती को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है. वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी के सवालों के बाद अब स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी भी उनके व्यवहार पर नाराजगी जताती दिखाई देंगी. शो के नए प्रोमो में काश्वी स्काउट और लवप्रीत से तीखे सवाल करती नजर आ रही हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि इस पूरे मामले से उन्हें और उनके परिवार को शर्मिंदगी महसूस हुई है.
काश्वी ने स्काउट से पूछा- कैसा जा रहा है मसाज पार्लर?
मेकर्स की ओर से जारी प्रोमो में रोहित शेट्टी काश्वी हीरानंदानी का स्वागत करते हैं. घर में पहुंचते ही काश्वी स्काउट और लवप्रीत के रिश्ते को लेकर सवाल उठाने लगती हैं.
काश्वी स्काउट से पूछती हैं कि उनका मसाज पार्लर में समय कैसा बीत रहा है. वह कहती हैं कि शो में उनके हर टच और हर हरकत को जूम करके दिखाया जाता है. इसके बाद वह लवप्रीत से सवाल करती हैं कि क्या वह घर के बाहर भी अपने मुंहबोले भाइयों के साथ इसी तरह रहती हैं.
लवप्रीत इस पर सफाई देते हुए कहती हैं कि उनके लिए यह सामान्य बात है, क्योंकि उन्हें दर्द हो रहा होता है. इसके बाद काश्वी स्काउट से सवाल करती हैं कि उन्होंने उनकी तुलना लवप्रीत से कैसे कर दी. जवाब में स्काउट कहते हैं कि लवप्रीत घर में उनका ख्याल रखती हैं और उनके साथ उन्हें घर जैसा सुकून मिलता है.
'घर वाली फीलिंग चाहिए तो घर में बैठना चाहिए था'
स्काउट की सफाई सुनने के बाद काश्वी अपनी नाराजगी जाहिर करती हैं. वह उनके सॉफ्ट कॉर्नर और कन्फ्यूजन पर सवाल उठाते हुए कहती हैं कि अगर उन्हें घर जैसा आराम और देखभाल चाहिए थी, तो उन्हें घर पर ही रहना चाहिए था.
काश्वी आगे कहती हैं कि स्काउट के इस व्यवहार से उन्हें और उनके परिवार को शर्मिंदगी महसूस हो रही है. वह स्काउट को सलाह देती हैं कि उन्हें अपनी दोस्ती की सीमाएं तय करनी चाहिए और लवप्रीत से उचित दूरी बनाए रखनी चाहिए.
प्रोमो में काश्वी की नाराजगी साफ दिखाई देती है. हालांकि, उनके सवालों पर स्काउट और लवप्रीत की पूरी प्रतिक्रिया और आगे का घटनाक्रम आगामी एपिसोड में देखने को मिलेगा.
रोहित शेट्टी भी स्काउट और लवप्रीत को दे चुके हैं सलाह
इससे पहले वीकेंड का वार में होस्ट रोहित शेट्टी ने भी स्काउट ओपी और लवप्रीत गिल की दोस्ती पर सवाल उठाए थे. उन्होंने दोनों को समझाया कि वे भले ही अपने रिश्ते को भाई-बहन जैसी दोस्ती बताते हों, लेकिन दर्शकों के सामने उनकी नजदीकियां अलग संदेश दे रही हैं.
रोहित शेट्टी ने कहा कि उन्होंने पूरे सप्ताह के एपिसोड देखने के बाद यह बात कही है. दोनों ने अपनी तरफ से सफाई देने की कोशिश की, लेकिन रोहित ने बाहर बन रही उनकी छवि को लेकर चिंता जताई.
क्या स्काउट और लवप्रीत की दोस्ती में आएगा बदलाव?
काश्वी की एंट्री के बाद शो में स्काउट और लवप्रीत की दोस्ती को लेकर बहस और तेज होने की संभावना है. काश्वी ने स्काउट से साफ तौर पर अपनी सीमाएं तय करने की बात कही है. अब दर्शकों की नजर इस पर रहेगी कि स्काउट उनकी बात मानते हैं या दोनों अपनी दोस्ती को लेकर पहले की तरह ही कायम रहते हैं.
आगामी एपिसोड में इस मुद्दे पर स्काउट का रुख और लवप्रीत की प्रतिक्रिया शो की कहानी में नया मोड़ ला सकती है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

