बरेला की नागा घाटी पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से छीना मंगलसूत्र

बरेला की नागा घाटी पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से छीना मंगलसूत्र

प्रेषित समय :17:02:00 PM / Sun, Oct 25th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में बरेला स्थित नागा घाटी पर उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब मोटर साइकल सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीना और भाग निकले. महिला के शोर मचाने पर आसपास से गुजर रहे लोगों ने लुटेरों का पीछा किया लेकिन वे भागने में सफल रहे.

पुलिस के अनुसार बीजाडांडी के ग्राम उदयपुर में रहने वाली महिला संगीताबाई झारिया उम्र 42 वर्ष अपने हर्षित झारिया के साथ बाइक पर बीती शाम 6 बजे के लगभग जबलपुर से लौट रही थी. जब से मंगलायतन यूनिवर्सिटी से नागाघाटी की ओर बढ़ रही थी. इस दौरान मोटर साइकल से आए तीन बदमाशों ने संगीता के गले से सोने का मंगलसूत्र छीना और भाग निकले. मंगलसूत्र छिनते ही महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिनकी मदद से बेटे हर्षित ने लुटेरे का पीछा भी किया लेकिन वे मंडला की ओर भाग निकले. लूट की घटना से घबराई महिला ने बेटे हर्षित के साथ थाना बरेला पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-