जबलपुर. एमपी के जबलपुर में माढ़ोताल क्षेत्र दो लोगों को सायबर ठगों ने अपना शिकार बनाया है. ठगों ने मोबाइल फोन हैक कर खातों से एक लाख 20 हजार रुपए निकाल लिए. पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
पुलिस के अनुसार ग्रीनसिटी निवासी आशीष भट्ट 32 वर्ष अपने मोबाइल फोन से यूपीआई के माध्यम से 'मणिपुरम गोल्ड लोन ऐप में 50,000 रुपये ट्रांसफर कर रहे थे. इस दौरान रुपए ट्रांसफर नहीं हुए और उनका मोबाइल फोन हैक हो गया. कुछ ही मिनटों के अंतराल पर जब उन्होंने अपना बैंक खाता चेक किया, तो उनके होश उड़ गए. खाते से पूरे 50,000 रुपये कट चुके थे. इसी तरह करमेता निवासी राहुल सिंह धुर्वे 26 वर्ष पुलिस को बताया कि 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2.54 बजे पंकज चौधरी पुत्र विनोद चौधरी के नाम से 50,000 रुपये के ट्रांजेक्शन हुए थे. इसके बाद उसी दिन दोपहर 3.48 बजे उनके फोन पे पर पंकज चौधरी के नाम से 34,000 रुपये आए भी थे.
इस पूरे लेनदेन के दौरान उनके साथ कुल 70,000 रुपये की धोखाधड़ी हुई. हालांकि, इसमें से 34,000 रुपये वापस उनके फोन पे खाते में आ गए थे, लेकिन बैंक द्वारा उनके खाते पर होल्ड लगाए जाने के कारण वर्तमान में खाता माइनस में दर्शा रहा है, जिससे वे अपने पैसे निकाल पाने में पूरी तरह असमर्थ हैं. पीडि़त राहुल सिंह का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें ऑनलाइन माध्यम से डरा-धमकाकर या किसी प्रकार की चोट पहुँचाने की धमकी दी और इस दबाव के चलते धोखाधड़ी करते हुए उनके बैंक खाते से कुल 70,000 रुपये हड़प लिए. पुलिस ने इस मामले में भी बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर गहनता से विवेचना शुरू कर दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

