भोपाल. मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 4 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं. आदेश मंत्रालय वल्लभ भवन से सचिव शिल्पा गुप्ता द्वारा जारी किया गया है. इस लिस्ट में ग्वालियर, सागर, देवास और बालाघाट जिलों के अधिकारी शामिल हैं.
ग्वालियर के सेनानी को मिली सागर की कमान
आदेश के मुताबिक 2016 बैच के आईपीएस संजीव कुमार सिन्हा जो अभी तक सेनानी 14वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर के पद पर पदस्थ थे, उन्हें नवीन पदस्थापना में पुलिस अधीक्षक जिला सागर बनाया गया है. संजीव सिन्हा को ग्वालियर से सागर भेजा गया है.
सागर और देवास के एसपी हटाए, मुख्यालय भेजे
सागर के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया भापुसे 2014 को हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

