जबलपुर.त्योहारी सीजन एवं अन्य अवसरों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 06211/06212 मैसूर-दरभंगा-मैसूर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का दोनों दिशाओं में 05-05 ट्रिप संचालन किया जा रहा है। इस स्पेशल ट्रेन को पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है.
गाड़ी संख्या 06211 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 27 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को मैसूर स्टेशन से रात 20:05 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह ट्रेन तीसरे दिन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी स्टेशन पर 11:00 बजे, पिपरिया 12:10 बजे, नरसिंहपुर 13:30 बजे, मदनमहल 14:48 बजे, कटनी 16:20 बजे, मैहर 17:28 बजे एवं सतना स्टेशन पर 18:35 बजे पहुंचेगी। इसके बाद चौथे दिन शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 06212 दरभंगा-मैसूर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 31 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को दरभंगा स्टेशन से सुबह 07:05 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सतना स्टेशन पर 01:05 बजे, मैहर 01:40 बजे, कटनी 02:45 बजे, मदनमहल 04:40 बजे, नरसिंहपुर 05:50 बजे, पिपरिया 06:18 बजे एवं इटारसी स्टेशन पर 08:10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद चौथे दिन सोमवार को रात 19:10 बजे मैसूर पहुंचेगी।
कोच संरचना: इस स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें 02 एसएलआरडी, 08 सामान्य श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी, 01 वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी एवं 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोच शामिल हैं।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मंड्या, केएसआर बेंगलुरु, यशवंतपुर, तुमकुर, अरसीकेरे, चिकजाजुर, दावणगेरे, हावेरी, हुबली, धारवाड़, लोंडा, बेलगाम, गोकक रोड, घाटप्रभा, रायबाग, कुदाची, मिरज, सांगली, कराड, सतारा, पुणे, दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, मनमाड, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी एवं समस्तीपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

