भिंड–रतलाम एक्सप्रेस का बदलेगा नंबर, जनवरी 2027 से नए नंबर पर होगा संचालन

भिंड–रतलाम एक्सप्रेस का बदलेगा नंबर, जनवरी 2027 से नए नंबर पर होगा संचालन

प्रेषित समय :19:25:22 PM / Tue, Oct 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. भिंड–रतलाम एक्सप्रेस के ट्रेन नंबर में बदलाव किया जा रहा है. उत्तर मध्य रेलवे की अधिसूचना के अनुसार, रतलाम–भिंड–रतलाम एक्सप्रेस के मौजूदा ट्रेन नंबर 21125/21126 को बदलकर 11051/11052 किया जाएगा. नए नंबर से ट्रेन का संचालन जनवरी 2027 से शुरू होगा.

रेलवे के अनुसार, रतलाम से भिंड जाने वाली ट्रेन नंबर 21125 एक जनवरी 2027 से नए नंबर 11051 के साथ चलेगी. वहीं, भिंड से रतलाम जाने वाली ट्रेन नंबर 21126 का नंबर दो जनवरी 2027 से बदलकर 11052 हो जाएगा.

पश्चिम मध्य रेल के कई स्टेशनों पर ठहराव

यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के शिवपुरी, कोलारस, बदरवास, मियाना, गुना, रूठियाई जंक्शन, चाचौड़ा बीनागंज, ब्यावरा राजगढ़, पचोर रोड और सारंगपुर स्टेशनों से होकर गुजरती है. ट्रेन के जरिए इन क्षेत्रों के यात्रियों को भिंड और रतलाम के बीच रेल यात्रा की सुविधा मिलती है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-