जबलपुर. एमपी के जबलपुर में गोलबाजार स्थित डीएन जैन कालेज के सामने गली के अंदर गली के अंदर स्थित एक मकान में आज अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम का दमकल अमला मौके पर पहुंचा और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई.
बताया गया है कि डीएन जैन कालेज के सामने गली में पंकज विद्या का घर है, जहां पर 8 लोग रहते हैं. ग्राउंड फ्लोर में लोहे कटिंग का काम होता है. आस 2 बजे कर्मचारी खाना खाने गए थे, तब अचानक आग लग गई. मकान के अंदर लगी आग ने कुछ ही देर में भीषण रुप धारण कर लिया, जिसकी लपटें दूर दूर तक दिखाई देने लगी. आग देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, वहीं राह चलते लोग भी रुक गए.
खबर मिलते ही नगर निगम की दमकल की चार गाडिय़ां घटनास्थल पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने लगातार मशक्कत करते हुए करीब आधे घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. फिलहाल मकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आग की चपेट में आकर कितना सामान जला और संपत्ति को कितने का नुकसान हुआ, इसका भी आकलन नहीं किया गया है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

