जबलपुर. एमपी के जबलपुुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खतरनाक ड्राइविंग और स्टंटबाजी के वीडियो पर जबलपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. इसी क्रम में थाना बेलबाग क्षेत्र के अंतर्गत तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाकर आम नागरिकों की जान जोखिम में डालने वाले 5 वाहन स्वामियों और चालकों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई है. पुलिस ने इस मामले में संलिप्त वाहनों को जब्त करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है.
बताया गया है कि सोशल मीडिया पर कुछ कारों के तेज गति, लापरवाही और खतरनाक ढंग से चलाने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बेलबाग पुलिस ने तुरंत वीडियो की तस्दीक शुरू की.
आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर घटना की पुष्टि थाना बेलबाग क्षेत्र के रूप में हुई. इसके बाद वीडियो में नजर आ रहे वाहनों और उनके चालकों की पहचान की गई. उपरोक्त सभी वाहन चालकों और मालिकों द्वारा सार्वजनिक मार्गों पर लापरवाही एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का कृत्य पाए जाने पर, थाना बेलबाग में भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 281 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66(1)/192(1) के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है.
पुलिस की जांच में जिन 5 वाहनों और उनके चालकों-स्वामियों के नाम सामने आए, उनका विवरण इस प्रकार है-
-मारुति फ्रॉन्क्स (एमपी 20 जेडपी 2660): कार स्वामी अभिजीत जाट निवासी दुर्गा मंदिर, बेलबाग, तथा चालक गौरव उर्फ प्रिंस विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष, निवासी बड़ी खेरमाई, हनुमानताल.
-मारुति फ्रॉन्क्स एमपी 20 जेडजे 2375 कार मालिक श्रीराम जाट निवासी बेलबाग) तथा चालक पीयूष जाट निवासी कंजर मोहल्ला, बेलबाग.
-काले रंग की महिंद्रा थार एमपी 20 जेडएक्स 9124ख् स्वामिनी मीनाक्षी जाट निवासी बेलबाग तथा चालक सत्यजीत जाट निवासी कंजर मोहल्ला, बेलबाग.
-स्विफ्ट कार एमपी 20 जेड डी 3437 वाहन का संबंधित चालक.
-फॉर्च्यूनर कार एमपी 20 सीएफ 2710 वाहन का संबंधित चालक.

