नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी की खबरों पर खुद मुहर लगा दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर निधि राजदान के साथ तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते का सार्वजनिक ऐलान किया. उमर ने तस्वीरों के साथ लिखा, 'कल एक नई यात्रा की शुरुआत हुई.' इस पोस्ट में उन्होंने निधि राजदान को भी टैग किया है.
दोनों की शादी को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन उमर अब्दुल्ला की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी. अब उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है. शादी के बाद दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें चुनिंदा मेहमान शामिल होंगे.
71 चुनिंदा मेहमानों को भेजा गया न्योता
दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जम्मू-कश्मीर हाउस (जेके हाउस) में डिनर और रिसेप्शन का आयोजन प्रस्तावित है. इसके लिए महज 71 चुनिंदा मेहमानों को आमंत्रित किया गया है. आमंत्रित लोगों की सूची में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के नाम शामिल हैं.
इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ'ब्रायन, पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को भी निमंत्रण भेजे जाने की जानकारी सामने आई है. सीमित मेहमानों के बीच होने वाला यह आयोजन राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है.
तस्वीरें साझा कर किया शादी का ऐलान
उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर अपनी और निधि राजदान की तस्वीरें साझा करते हुए नई जिंदगी की शुरुआत की जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'कल एक नई यात्रा की शुरुआत हुई.' साथ ही निधि राजदान को टैग भी किया. इससे पहले दोनों के रिश्ते और शादी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं. हालांकि, उमर की इस पोस्ट से पहले इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

