जबलपुर. रेलवे ने पश्चिम मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली चार जोड़ी सुपरफास्ट ट्रेनों को गैर-सुपरफास्ट श्रेणी में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है. इसके चलते इन ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे. नए नंबर 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.
इन ट्रेनों के बदलेंगे नंबर
1. महानगरी एक्सप्रेस: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–बनारस ट्रेन नंबर 22177 अब 11093 और वापसी में 22178 की जगह 11094 नंबर से चलेगी.
2. तुलसी एक्सप्रेस: लोकमान्य तिलक टर्मिनस–अयोध्या कैंट ट्रेन नंबर 22129 अब 11065 और वापसी में 22130 की जगह 11066 नंबर से संचालित होगी.
3. बनारस एक्सप्रेस: लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बनारस ट्रेन नंबर 12167 अब 11067 और वापसी में 12168 की जगह 11068 नंबर से चलेगी.
4. गोवा एक्सप्रेस: वास्को डी गामा–हजरत निजामुद्दीन ट्रेन नंबर 12779 अब 17379 और वापसी में 12780 की जगह 17380 नंबर से संचालित होगी.
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 1 जनवरी 2027 से यात्रा की योजना बनाते समय नए ट्रेन नंबरों का ध्यान रखें. ट्रेनों से संबंधित अद्यतन जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से प्राप्त करें.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

