जबलपुर, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने चार प्रमुख रेल मार्गों पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों के कुल 36 ट्रिप संचालित किए जाएंगे. इससे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के यात्रियों को राहत मिलेगी. साथ ही नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी.
पश्चिम मध्य रेल द्वारा संचालित की जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में सोगरिया-मथुरा सुपरफास्ट अनारक्षित स्पेशल के 15-15 फेरे तथा रानी कमलापति से रीवा, गोरखपुर और दानापुर के लिए एक-एक फेरा शामिल है. इन ट्रेनों का संचालन कार्यक्रम इस प्रकार है.
1. सोगरिया-मथुरा सुपरफास्ट अनारक्षित स्पेशल (15-15 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 02921 सोगरिया-मथुरा स्पेशल 6 से 20 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे सोगरिया से रवाना होकर उसी दिन दोपहर 2:05 बजे मथुरा पहुंचेगी.
वापसी में गाड़ी संख्या 02922 मथुरा-सोगरिया स्पेशल इसी अवधि में प्रतिदिन शाम 5:10 बजे मथुरा से रवाना होकर रात 10:50 बजे सोगरिया पहुंचेगी.
ठहराव: इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीर जी, हिण्डौन सिटी, बयाना और भरतपुर.
कोच: सामान्य श्रेणी.
2. रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल (एक-एक ट्रिप)
गाड़ी संख्या 02185 रानी कमलापति-रीवा स्पेशल 5 नवंबर को रात 10:15 बजे रानी कमलापति से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी.
वापसी में गाड़ी संख्या 02186 रीवा-रानी कमलापति स्पेशल 6 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे रीवा से रवाना होकर उसी दिन रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी.
ठहराव: विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना.
कोच: वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी.
3. रानी कमलापति-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल (एक-एक ट्रिप)
गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति-गोरखपुर स्पेशल 7 नवंबर को शाम 6:45 बजे रानी कमलापति से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.
वापसी में गाड़ी संख्या 01664 गोरखपुर-रानी कमलापति स्पेशल 9 नवंबर को सुबह 7:50 बजे गोरखपुर से रवाना होकर अगले दिन रात 1:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी.
ठहराव: विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, बुढ़वल, गोंडा, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद.
कोच: वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी.
4. रानी कमलापति-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल (एक-एक ट्रिप)
गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 11 नवंबर को दोपहर 2:25 बजे रानी कमलापति से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:15 बजे दानापुर पहुंचेगी.
वापसी में गाड़ी संख्या 01662 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल 12 नवंबर को सुबह 11:20 बजे दानापुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी.
ठहराव: नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी जंक्शन, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा.
कोच: वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी.
टिकट बुकिंग और पूछताछ
पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों से इन अतिरिक्त ट्रेनों का लाभ उठाने की अपील की है. आरक्षित टिकट कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों (PRS) और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से बुक किए जा सकते हैं. ट्रेनों के समय और ठहराव की जानकारी NTES ऐप, वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in या रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त की जा सकती है
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

