मनीला. दक्षिणी फिलीपींस में मंगलवार को छह विदेशी नागरिकों को लेकर जा रहा एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा दावाओ डेल सुर प्रांत के डिगोस शहर के पास हुआ. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. फिलहाल विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है.
डिगोस शहर के पास हुआ हादसा, बचाव अभियान जारी
समाचार के अनुसार, डिगोस शहर की आपदा प्रबंधन एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी जोमार कैलेडो ने विमान दुर्घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल को रवाना कर दिया गया. टीमें दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों की तलाश और उन्हें सुरक्षित निकालने में जुटी हैं.
विमान में छह विदेशी नागरिक थे सवार
स्थानीय प्रशासन और उड्डयन अधिकारी विमान में सवार छह विदेशी नागरिकों की पहचान और उनकी राष्ट्रीयता से जुड़ी जानकारी जुटा रहे हैं. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि विमान दुर्घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई या खराब मौसम इसकी वजह बना. हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा. अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

