सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1.37 लाख के पार

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1.37 लाख के पार

प्रेषित समय :18:08:27 PM / Sat, Nov 14th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. 14 नवंबर को देश के सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में नरमी दर्ज की गई. राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,37,490 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,26,040 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,37,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा.

इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 2,500 रुपये और चांदी 3,500 रुपये सस्ती हुई थी. कमजोर मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट को इसके प्रमुख कारण माना जा रहा है.

प्रमुख शहरों में सोने के भाव
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,37,490 रुपये और 22 कैरेट की 1,26,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है. मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,37,340 रुपये तथा 22 कैरेट 1,25,890 रुपये पर है.

अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 1,37,390 रुपये और 22 कैरेट का 1,25,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. चेन्नई में सोना सबसे महंगा रहा. यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,38,480 रुपये और 22 कैरेट की 1,26,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

चांदी 1.95 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई. 14 नवंबर की सुबह चांदी का भाव 1,94,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में इसकी कीमत 3,500 रुपये घट गई थी. इस साल जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 49.05 डॉलर प्रति औंस पर रही.

2027 तक सोने-चांदी में तेजी का अनुमान
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 3,879.71 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई. डॉलर में उतार-चढ़ाव के चलते कीमती धातुओं के भाव में अस्थिरता बनी रह सकती है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र मेहता के अनुमान के मुताबिक, 2027 के अंत तक सोना 6,200 डॉलर और चांदी 180 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है. ऐसे में मौजूदा गिरावट के बीच लंबी अवधि में कीमतों में तेजी की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-