जबलपुर में रंगदारी न देने पर मजदूर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हनुमानताल क्षेत्र में घटना से सनसनी

जबलपुर में रंगदारी न देने पर मजदूर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हनुमानताल क्षेत्र में घटना से सनसनी

प्रेषित समय :17:01:04 PM / Sat, Nov 14th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में हनुमानताल क्षेत्र स्थित जाकिर होटल के पास उस वक्त अफरातफरी व भगदड़ मच गई. जब 500 रुपये की रंगदारी न देने पर एक गरीब मजदूर आशीष सोलंकी पर तौसीफ नामक बदमाश ने सरेराह चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया. इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में खौफ और दहशत का माहौल है.

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमानताल जाकिर होटल के पास गली नंबर 6 निवासी आशीष सिंह सोलंकी मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करते हैं.  बीती रात लगभग 10 बजे हुई. गली नंबर 8 मोहरिया का रहने वाला आरोपी तौसीफ अचानक आशीष के पास पहुंचा और उनसे जबरन 500 रुपये की मांग करने लगा. आशीष ने पैसा देने से साफ इंकार कर दिया. कुछ देर बाद आशीष जाकिर होटल के समीप खड़े होकर मोबाइल पर लूडो खेल रहे लोगों को देख रहे थे, तभी शातिर तौसीफ घात लगाए वहां आ धमका.

आरोपी ने गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया और एक बार फिर 500 रुपये की मांग दोहराई. आशीष द्वारा पुन: पैसे देने से मना किए जाने पर आरोपी का गुस्सा नियंत्रण से बाहर हो गया. आक्रोशित तौसीफ ने गालियां बकते हुए चाकू निकालकर आशीष सिंह सोलंकी पर ताबड़तोड़ वार किए. पैरों में चाकू के हमले से गंभीर चोटें आई और आशीष वहीं गिर गया. खून से लथपथ हालत में पीडि़त आशीष परिजनों की मदद से थाना पहुंचा और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी. जिसपर पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-