जबलपुर- पनागर में 80 निगरानीशुदा बदमाशों की थाने में परेड, दी सख्त हिदायत

जबलपुर- पनागर में 80 निगरानीशुदा बदमाशों की थाने में परेड, दी सख्त हिदायत

प्रेषित समय :18:31:38 PM / Fri, Nov 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पनागर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने गुरुवार रात सूचीबद्ध गुंडा और निगरानीशुदा बदमाशों की थाने में परेड कराई. इस दौरान करीब 80 बदमाशों को बुलाकर उनकी गतिविधियों और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई. साथ ही उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर सामान्य जीवन व्यतीत करने की हिदायत दी गई.

पनागर पुलिस के अनुसार, थाने में बुलाए गए बदमाशों के पूर्व में तैयार प्रोफाइल और डोजियर का सत्यापन किया गया. इस दौरान उनके मोबाइल नंबर, फोटो और अन्य जानकारियों को अपडेट किया गया. जिन बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है, उनके संबंध में भी जानकारी जुटाई गई.

पुलिस ने सभी से उनके वर्तमान कामकाज और जीवनयापन के साधनों के बारे में पूछताछ की. साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि क्षेत्र में अशांति फैलाने या किसी भी तरह की आपराधिक अथवा अनैतिक गतिविधि में शामिल होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. ऐसे मामलों में बंधपत्र की राशि वसूलने के साथ जिला बदर और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-