दिल्ली के पहाड़गंज में निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरा, आठ मजदूर घायल; GRAP नियमों के पालन पर सवाल

दिल्ली के पहाड़गंज में निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरा, आठ मजदूर घायल; GRAP नियमों के पालन पर सवाल

प्रेषित समय :19:26:29 PM / Sun, Nov 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

दिल्ली. पहाड़गंज इलाके के संगतराशा में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया. मलबे की चपेट में आने से आठ मजदूर घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. हादसे के बाद निर्माण कार्यों की निगरानी और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं.

गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत निर्माण और विध्वंस कार्यों पर प्रतिबंध लागू है. इसके बावजूद आरोप है कि संबंधित इमारत में नियमों को दरकिनार कर लेंटर डालने का काम किया जा रहा था. ऐसे में सवाल उठता है कि प्रतिबंध के बावजूद निर्माण कार्य कैसे जारी रहा? क्या संबंधित विभागों को इसकी जानकारी नहीं थी? यदि नियमों का उल्लंघन हो रहा था तो निगरानी और कार्रवाई की जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारी क्या कर रहे थे? इस हादसे ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंधों के प्रभावी पालन को लेकर प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-