जबलपुर में कदम तक नहीं रखा, फिर भी बन गए सरकारी दस्तावेज, एटीएस की पूछताछ में 3 अफगानियों के सनसनीखेज खुलासे

जबलपुर में कदम तक नहीं रखा, फिर भी बन गए सरकारी दस्तावेज, एटीएस की पूछताछ में 3 अफगानियों के सनसनीखेज खुलासे

प्रेषित समय :18:58:19 PM / Sat, Nov 21st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक बेहद चौंकाने वाले और सनसनीखेज फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है. जबलपुर एटीएस  के हत्थे चढ़े तीन संदिग्ध अफगानी नागरिकों ने पूछताछ में ऐसे राज उगले हैं, जिन्हें सुनकर सुरक्षा एजेंसियों के भी होश उड़ गए हैं. जांच में सामने आया है कि इन विदेशी नागरिकों ने जबलपुर की धरती पर कभी कदम तक नहीं रखा, न ही यहां कभी काम किया, लेकिन इसके बावजूद कागजों में उन्हें यहां का स्थायी निवासी बना दिया गया. इस पूरे हाई-प्रोफाइल फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड सोहबत खान बताया जा रहा है, जिसने सरकारी सिस्टम की आंखों में धूल झोंकते हुए इनके दस्तावेजों में बड़ी हेराफेरी (टेंपरिंग) की थी.

बताया गया है कि 19 नवंबर को जबलपुर एटीएस ने एक गुप्त ऑपरेशन के तहत कोलकाता से तीन अफगानी नागरिकों—असलम खान, अब्दुल बारी और अयूब खान को दबोचा था. दो दिन पहले इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर जबलपुर लाया गया. सख्त पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन तीनों के आधार कार्ड मूल रूप से कोलकाता में बने थे, लेकिन मास्टरमाइंड सोहबत खान ने तकनीकी टेंपरिंग के जरिए इनके पते बदलकर जबलपुर के फर्जी पते दर्ज करवा दिए. हद तो तब हो गई जब इन्हीं कूटरचित (फर्जी) दस्तावेजों के दम पर सोहबत ने तीनों अफगानियों के भारतीय पासपोर्ट बनवाने के लिए दमोह पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन तक करवा दिया.

शातिर खेल से अधिकारियों को दिया चकमा-

इस पूरे खेल में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों ने सरकारी वेरिफिकेशन प्रक्रिया को कैसे मात दी. दरअसल, आधार कार्ड के जरिए किसी भी वेरिफिकेशन के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाला वन-टाइम पासवर्ड (ह्रञ्जक्क) सबसे अहम कड़ी होता है. चूंकि इन अफगानियों के आधार कार्ड में फर्जी पते के साथ उनका अपना मोबाइल नंबर लिंक था, इसलिए जब पासपोर्ट ऑफिस में वेरिफिकेशन के लिए ह्रञ्जक्क मांगा गया, तो आरोपियों ने बिना किसी हिचकिचाहट के तुरंत अधिकारी को नंबर बता दिया. लाइव ह्रञ्जक्क वेरिफिकेशन होने के कारण पासपोर्ट अधिकारियों को रत्ती भर भी शक नहीं हुआ कि सामने खड़े लोग विदेशी नागरिक हैं और उनके पते पूरी तरह फर्जी हैं.

सिंडिकेट और असली मकसद की तलाश में जुटी एटीएस-

तीनों अफगानी नागरिकों को 23 नवंबर तक एटीएस की रिमांड पर लिया गया है. अब एटीएस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि आखिर इन अफगानियों के भारत आने और भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के पीछे असली मकसद क्या था? सुरक्षा एजेंसियां इनकी पूरी टाइमलाइन खंगाल रही हैं कि ये कब भारत आए, सोहबत खान के संपर्क में कैसे पहुंचे और जबलपुर में किन-किन सफेदपोशों या संदिग्धों ने इनकी मदद की. एटीएस को अंदेशा है कि इसके पीछे एक बड़ा अंतरराज्यीय सिंडिकेट काम कर रहा है, जिसके तार कई अन्य शहरों से भी जुड़े हो सकते हैं. आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े नामों का खुलासा होने की उम्मीद है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-