जबलपुर में हॉक फोर्स के जवान पर बदमाशों ने किए चाकू से ताबड़तोड़ हमले, बीच बचाव करने पर साथी को भी मारा

जबलपुर में हॉक फोर्स के जवान पर बदमाशों ने किए चाकू से ताबड़तोड़ हमले, बीच बचाव करने पर साथी को भी मारा

प्रेषित समय :18:00:45 PM / Sat, Nov 21st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित रांझी क्षेत्र में छुट्टी पर घर आए हॉक फोर्स के जवान पर दो बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए. जवान पर हमला होते देख साथी ने बीच बचाव किया तो उसपर भी हमला कर दिया. हमले के बीच जवान की जेब से 6 हजार 800 रुपए गिर गए. हमले में घायल जवान कुलदीप ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने कुलदीप व उसके साथी को अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों की लाश शुरु कर दी है.

पुलिस के अनुसार, सरस्वती स्कूल के पीछे, जेडीए कॉलोनी रांझी निवासी कुलदीप रावत (35 वर्ष) बालाघाट में हॉक फोर्स में पदस्थ हैं और 13 नवंबर को छुट्टी लेकर घर आए थे. 20 नवंबर को वे अपने साथी नरेश पटेल के साथ एक अंतिम संस्कार (मिट्टी) में शामिल होने मोहनिया जा रहे थे. मोहनिया कलारी के पीछे उन्हें परिचित इंद्रजीत कुशवाहा और गौरव कुशवाहा मिले. आरोप है कि इंद्रजीत कुशवाहा ने शराब पीने के लिए एक हजार रुपये मांगे.

रुपये देने से मना करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला किया, जिससे कुलदीप के बाएं हाथ के पंजे में चोट आई. बीच-बचाव करने पहुंचे नरेश पटेल पर गौरव कुशवाहा ने पाइप से हमला कर उनके बाएं पैर में चोट पहुंचाई. इसके बाद दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए. कुछ देर बाद जांच करने पर कुलदीप की जेब से 6,800 रुपये नदारद मिले. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-