Rail News - 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक दिघौरा रेलवे फाटक बंद, इन दो रास्तों से गुजरेंगे वाहन

Rail News - 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक दिघौरा रेलवे फाटक बंद, इन दो रास्तों से गुजरेंगे वाहन

प्रेषित समय :13:28:57 PM / Sat, Nov 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. जबलपुर रेल मंडल द्वारा समपार फाटकों के अनुरक्षण एवं उन्नयन कार्य के चलते भेड़ाघाट–भिटौनी रेलखंड स्थित दिघौरा रेलवे फाटक को पांच दिनों तक सड़क यातायात के लिए बंद रखा जाएगा. इस दौरान वाहन चालकों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा.

रेल परिचालन में संरक्षा और समपार फाटकों की बेहतर स्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा नियमित रखरखाव कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में समपार फाटक क्रमांक 308 (किलोमीटर 971/31-972/01), दिघौरा गेट पर अप एवं डाउन रेल पथ का आवश्यक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा.

रेलवे के अनुसार, यह फाटक 29 नवंबर 2026 को सुबह 8 बजे से 3 दिसंबर 2026 को रात 8 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा.

इन वैकल्पिक रास्तों से कर सकेंगे आवागमन

दिघौरा रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान वाहन चालकों की सुविधा के लिए दो वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं.
- समपार फाटक क्रमांक 307 (सहजपुर).
- समपार फाटक क्रमांक 309 (सिहोदा गांव).
जबलपुर रेल मंडल ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि में इन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. साथ ही असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें. रेलवे का कहना है कि यात्रियों और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेल परिसंपत्तियों का नियमित अनुरक्षण एवं रखरखाव किया जा रहा है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-