हैदराबाद. तेलंगाना ने एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक पालतू मुर्गा ने अपने ही मालिक की जान ले ली है. घटना के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी मुर्गा को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अब मुर्गा की कोर्ट में पेशी की बात कहीं जा रही है. कुछ लोगों ने तो ये भी बताया कि कस्टडी में मुर्गा के खाने-पीने का इंतजाम भी करवाया गया है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आपको बता दें कि ये अनोखे मर्डर का मामला 22 फरवरी का है. इसमें तेलंगाना के जागतियाल जिले में रहने वाले 45 साल के थानगुल्ला सतीश ने अपने मुर्गा को कॉक फाइट में उतारा था. मुर्गों की इस लड़ाई में उनके पैरों में चाक़ू बांध दिया जाता है. इसके बाद उन्हें लड़ाया जाता है. जो भी अपने सामने वाले मुर्गे को घायल कर देता है वो जीत जाता है. सतीश के मुर्गे के पैर में बंधे चाक़ू से वो खुद ही घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
वहीं आपको बता दें कि तेलंगाना में कॉक फाइट बैन है. इस वजह से लोग चोरी छुपके से ही इस प्रकार के खेलों का आयोजन करते हैं. पुलिस का कहना है कि इस तरह के आयोजन के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी. मामला संघान में आने के बाद आरोपी मुर्गा के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस का कहना है कि जिन लोगों ने इसका आयोजन कराया है उनके खिलाफ भी कार्रवाई जाएगी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-छत्तीसगढ़: किसानों की आत्महत्या पर विधानसभा में हंगामा, बीजेपी विधायकों का वाकआउट
जबलपुर में पति, सौतन की प्रताडऩा से गर्भवती नाबालिगा ने की आत्महत्या..!
रेल लाइन किनारे महिला की पत्थर पटककर हत्या..!
पत्नी की हत्या कर संदूक में डाला शव, तीन दिनों तक नहीं लगा पाया ठिकाने तो पहुंचा थाने
वीभत्स घटना: पड़ोसी की पहले की हत्या, फिर निकाल लिया दिल और आलू के साथ पकाकर घरवालों को खिलाया
Leave a Reply