फ्रेमवर्क एक नया स्टार्ट-अप है जो एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है जो कई तकनीकी उत्साही लोगों को बहुत पसंद आने वाला है. फ्रेमवर्क बाकियों से अलग एक लैपटॉप का निर्माण कर रहा है, जो कि यूज़र्स को खुद लैपटॉप के पार्ट्स को अपग्रेड, कस्टमाइज़ करने और रिपेयर करने की अनुमति देगा.
फ्रेमवर्क का शुरुआती कॉन्सेप्ट रेंडर डिज़ाइन ऐपल मैकबुक की तरह लग रहा है, जिसमें रिप्लेस होने वाले कीबोर्ड, डिस्प्ले, RAM कार्ड, वेबकैम, USB पोर्ट्स जैसे पार्ट मौजूद हैं.
फ्रेमवर्क की शुरुआत पूर्व Apple कर्मचारी नीरव पटेल ने की थी, जो कहते हैं कि फ्रेमवर्क लैपटॉप एक प्रोडक्ट से ज़्यादा है. लैपटॉप के 13.5 इंच के 2K डिस्प्ले के साथ एल्युमीनियम चेसिस के साथ आने की योजना है, जिसमें 64GB तक DDR4 RAM और 4TB PCIe जेनरेशन 4 Ncme SSD स्टोरेज के साथ इंटेल का 11th जेनरेशन प्रोसेसर है.
लैपटॉप में 55Whr की बैटरी के साथ 1080p 60fps वेबकैम भी होगा. जब फ्रेमवर्क लैपटॉप को अपग्रेड करने की बात आती है, तो यूज़र्स मेमोरी, स्टोरेज, वाई-फाई कार्ड और बैटरी सहित इंटर्नल्स को स्वैप करने में सक्षम होंगे.
ये लैपटॉप अपने उपयोगकर्ताओं को एक्सपैंशन कार्ड सिस्टम द्वारा कीबोर्ड, I/O पोर्ट को स्वैप करने की परमिशन देता है. साथ ही इसमें डिस्प्ले के लिए मैगनेटिकली डिटैचेबल बेज़ल का ऑप्शन भी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-Google Maps ने लॉन्च किया डार्क मोड फीचर, आपके फोन की बैटरी को करेगा सेव
400 रुपये से कम में TCL ने लॉन्च किए नए ईयरफोन्स और हेडफोन्स
Piaggio ने भारत में लॉन्च किए दो नए इलेक्ट्रिक रिक्शा, सिंगल चार्ज पर 110 km तक सफर
Leave a Reply