सिगरेट पीने से स्किन को भी होते हैं कई नुकसान, इन उपायों से करें बचाव

सिगरेट पीने से स्किन को भी होते हैं कई नुकसान, इन उपायों से करें बचाव

प्रेषित समय :11:04:16 AM / Fri, Mar 12th, 2021

लड़कियां अपनी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए अपनी स्किन का बेहद ख्याल रखती है। मगर फिर भी कुछ गलत आदतों के चक्कर में स्किन पर भी गहरा व बुरा असर होता है। इन्हीं आदतों में से एक है स्मोकिंंग करना। पहले जहां पुरुष स्मोकिंग का शौक रखते थे। वहीं आज कल लड़कियों को भी इसकी लत लग गई है। मगर यह ना सिर्फ सेहत बल्कि स्किन को भी नुकसान पहुंचाने का काम करती है। भारी मात्रा में सिगरेट पीने से स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज हम आपको 'No Smoking Day' पर सिगरेट पीने से स्किन को होने वाले नुकसान के बारे में बताते हैं।

होंठों का काला होना- सिगरेट चेहरे की चमक खोने के साथ होंठों का कालापन भी बढ़ता है। हमारे होंठों की त्वचा बेहद ही नाजुक होती है। ऐसे में इसपर सिगरेट का धुआं पड़ने से इसका रंग बदल कर काला होने लगता है।

चेहरे का ग्लो खराब होना- सिगरेट में मौजूद हानिकारक तत्व स्किन को खराब करने का काम करती है। ऐसे में त्वचा को नुकसान होने से चेहरा डल, ड्राई और बूढ़ा नजर आने लगता है।

कील-मुंहासे होना-आज के समय में महिलाएं भी सिगरेट का सेवन तेजी से करने लगी है। मगर इससे स्किन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सिगरेट का धुआं मुंह पर पड़ने से नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में चेहरे पर पिंपल्स की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

दांतों की समस्या- सिगरेट में मौजूद निकोटीन दांतों में पीला करने का काम करता है। ऐसे में अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से दांतों में पीलापन बढ़ने लगता है। साथ ही मुंह के अंदर की नाजुक स्किन खराब होने लगती है। इस तरह दांतों में पीला, कैविटी आदि की परेशानी होने से मुस्कान खराब होने की वजह बनता है।

झुर्रियां- सिगरेट का धुआं कोमल त्वचा को खराब करती है। ऐसे में समय से पहले ही चेहरे पर झुर्रियों की परेशानी हो सकती है।

बालों झड़ना- अधिक मात्रा में सिगरेट का सेवन करने से सेहत खराब होने के साथ बालों पर भी असर होता है। इससे स्कैल्प पर रुखापन बढ़ने लगता है। ऐसे में बालों के कमजोर होने से इसके झड़ने का कारण बनता है।

ऐसे छुड़ाएं सिगरेट पीना

- सबसे पहले सिगरेट के नुकसान को देखें फिर खुद को इसे ना पीने के लिए समझाएं।

- खुद पर कंट्रोल रखें। अगर सिगरेट पीने का मन करें तो उस दौरान कुछ हैल्दी चीज खाएं।

- जब भी सिगरेट पीने की इच्छा हो आराम से बैठ कर गहरी सांस लें। फिर पानी पीकर अपना ध्यान कहीं ओर लगाएं।

- अदरक, आंवला के पाउडर में नींबू का रस व नमक मिलाकर डिब्बे में भर कर अपने पास रखें। फिर जब भी सिगरेट की तलब हो इसका सेवन करें।

- ज्यादा से ज्यादा विटामिन से भरपूर खट्टे फलों को खाने से भी सिगरेट की तलब शांत होती है।

- 2 गिलास गुनगुने पानी में 1 नींबू का रस व शहद मिलाकर मिलाकर सुबह खाली पेट पीएं। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

खड़े होकर खाते हैं खाना तो हो जाएं सावधान, सेहत के लिए है खतरनाक

30 के बाद महिलाएं अपनाएं ये टिप्स, रहेंगी सेहतमंद

गुड़ और चना खाने के बेमिसाल फायदे, महिलाएं जरूर खाएं

ताहिरा कश्यप ने केंडल जेनर से की अपनी तुलना, बताये भारी शरीर के फायदे

नाश्ते में खाएं 1 कटोरी कच्चा पनीर, मिलेंगे ये लाजवाब फायदे

पीला छोड़िए खाएं लाल केला, मिलेंगे ये 8 बेमिसाल फायदे

घट रही याददाश्त को कंट्रोल करना है तो दोपहर में 5 मिनट की झपकी लें, यह दिमाग के लिए फायदेमंद

Leave a Reply