तांबे के बर्तन में पानी पीने के हैं कई फायदे साथ में रखें ये सावधानियां भी

तांबे के बर्तन में पानी पीने के हैं कई फायदे साथ में रखें ये सावधानियां भी

प्रेषित समय :10:18:33 AM / Sun, Mar 14th, 2021

तांबे के बर्तन में पानी पीना ही नहीं, भोजन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। प्राचीन समय के लोग तांबे के बर्तनों का ही इस्तेमाल करते हैं इसलिए वो बीमारियों से बचे रहते थे। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि तांबे के बर्तनों में खाना-पीना क्यों फायदेमंद है और इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें, जो हर किसी को पता होनी चाहिए।

स्टरलाइजिंग गुण होने के कारण तांबे के संपर्क में पानी या खाने वाली कोई चीज आने से उसमें मौजूद कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। इसमें पानी पीने या भोजन करने से गठिया और कैंसर जैसी कई बीमारियों का संभावना कम हो जाती है। कम-से-कम पानी को तांबे के बर्तन में 8 घंटे के लिए रखें और सुबह खाली पेट पीएं। आज ज्यादातर समस्याओं का कारण है दूषित पानी। मगर, तांबे के पानी को स्टरलाइज्ड करके शुद्ध करता है। वहीं, तांबा पानी के साथ मिलकर ऐसी रासायनिक प्रतिक्रिया करता है, जिससे इसमें एंटी-इंफ्लामेंटरी, एंटी-बैक्टीरियल और कैंसररोधी प्रॉपर्टीज पैदा होती हैं। यही वजह है कि इस बर्तन में रखा पानी पीने से कई बीमारियों का खतरा टल जाता है।

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे

1. वजन घटाए

इसमें मौजूब तत्व मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ पाचन क्रिया को सही रखते हैं। इससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है और मोटापा कंट्रोल होता है।

2. थॉयराइड कंट्रोल

इससे थायरोक्सिन हार्मोन नहीं बढ़ता, जिससे थायराइड कंट्रोल में रहता है। साथ ही यह ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है।

3. तनाव दूर करे

रोजाना इसमें खाना खाने और पानी पीने से तनाव, चिंता दूर होती है। साथ ही यह दिमाग तेज और याददाश्त बढ़ाने में भी मददगार है।

4. पेट की परेशानियां

रात को तांबे के बर्तन में पानी भरकर रख दें और सुबह खाली पेट पीएं। इससे पाचन क्रिया सही रहेगी और आप कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी बचे रहेंगे।

5. खून की कमी करे पूरी

यह खाने से आयरन को आसानी से सोखकर शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। इससे एनिमिया से निपटने में मदद मिलती है।

6. बॉडी को करे डिटॉक्स

आयुर्वेद के अनुसार, शरीर की अंदरूनी सफाई के लिए तांबे का पानी कारगर होता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से आपके शरीर के विषैले पदार्थ निकल जाते हैं।

7. स्किन को करता है डिटॉक्सिफाई

यह त्वचा को भी डिटॉक्सिफाई करता है। इससे एंटी-एजिंग समस्याएं दूर रहती हैं और त्वचा साफ और चमकदार दिखाई देती है। साथ ही यह मुंहासों को भी दूर रखता है।

इन चीजों को खाने से होगा नुकसान

बेशक तांबे के बर्तन में खाना-पीना फायदेमंद है लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें तांबे के बर्तन में खाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। एक्सपर्ट के अनुसार, तांबे के बर्तन में सिट्रिक फूड्स, आचार, दहीं, दूध, नींबू का रस और छाछ नहीं लेने चाहिए। तांबे के तत्व एसिड खट्टी चीजों के साथ गलत प्रतिक्रिया करते हैं, जिससे घबराहट, जी मचलाना, फूड पॉइजनिंग हो सकती है।

तांबे के बर्तन के यूज में सावधानियां

1. ध्यान रखें कि तांबे की अंदरूनी तले को अच्छी तरह साफ करें, नहीं तो इस पर कॉपर ऑक्साइड की परत (हरे रंग की) जमने लगेगी। इसके कारण तांबे के साथ पानी का सीधा संपर्क और रासायनिक क्रिया नहीं हो पाती। ऐसे में आपको इसका पूरा फायदा नहीं मिलेगा।

2. ज्यादातर घरों में तांबे के जग या गिलास का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन ध्यान यह रखें कि इसे कभी भी जमीन पर न रखें वरना आपको इसका कोई भी लाभ नहीं मिलेगा।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

गुड़ और चना खाने के बेमिसाल फायदे, महिलाएं जरूर खाएं

ताहिरा कश्यप ने केंडल जेनर से की अपनी तुलना, बताये भारी शरीर के फायदे

ब्राउन राइस वजन घटाने में है मददगार, इसके एक नहीं हैं अनेक फायदे

नाश्ते में खाएं 1 कटोरी कच्चा पनीर, मिलेंगे ये लाजवाब फायदे

पीला छोड़िए खाएं लाल केला, मिलेंगे ये 8 बेमिसाल फायदे

डाइट सोडा पीने वालो को होता है इन बीमारियों का खतरा

एक तिहाई युवाओं को स्मार्टफोन की लत, बढ़ा कई बीमारियों का खतरा

Leave a Reply