क्यों होता है टांगों में दर्द? जानें कारण और राहत पाने के घरेलू उपाय

क्यों होता है टांगों में दर्द? जानें कारण और राहत पाने के घरेलू उपाय

प्रेषित समय :11:19:24 AM / Thu, Apr 1st, 2021

आजकल टांगों में दर्द की समस्या आम देखने को मिलती है। हालांकि उम्र के साथ-साथ यह समस्या बढ़ती जाती है। इसके पीछे का कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना, मसल्स में खिंचाव होना या फिर खेल-कूद के दौरान मोच आ जाना हो सकता है। मांसपेशियों की अकड़न भी इन्हीं कारणों में से एक है लेकिन लगातार इस तरह की समस्या बनी रहे तो आगे चलकर दिक्कत हो सकती है। इसलिए आज हम आपको इससे बचने के लिए कुछ कारगर उपाय बताने जा रहे हैं।

क्या है टांगों में दर्द होने के आम कारण

- खून में सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम की कमी होना।

- कोलेस्ट्रॉल को कम करने की दवाइयों का सेवन करना भी दर्द का एक कारण है।

- एक जगह बैठे रहने की वजह से मांसपेशियों में थकान के चलते टांगों में दर्द होता है।

- पैरों में खून का दौर रुकना।

- हड्डियों का संक्रमण होना।

- जोड़ों में सूजन।

टांगों में होनी वाली दर्द के प्रकार

1. न्यूरोलॉजिकल पेन 

किसी क्षति के कारण टांगों में होने वाली दर्द की स्थिति को न्यूरोलॉजिकल पेन कहा जा सकता है। साइटिक नर्व और अन्य किसी नर्व की वजह से भी पैरों में होने वाली दर्द को न्यूरोलोजिकल पेन कहते हैं।

2. वस्कुलर पेन

वस्कुलर पेन में धमनी से जुड़ी समस्या के कारण होने पैरों में होने वाली दर्द को शामिल है। पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (नसों के पतला होने पर खून की दौरा रुकना) और डीप वेन थ्रोम्बोसिस यानि नसों में खून का जमना जैसी समस्याएं टांगों के दर्द का कारण बनती हैं।

3. मस्कुलोस्केलेटन पेन

इस प्रकार की दर्द मांसपेशियां, लिगामेंट, जोड़ों और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं के कारण होती है।

4. टेंडनाइटिस 

टेंडन पिंडली की मांसपेशियों को एड़ी की हड्डी से जोड़ती है। टेंडन्स में सूजन आने पर उसे टेंडनाइटिस कहा जाता है। इसके चलते प्रभावित जगह पर सूजन और साथ में दर्द की समस्या होने लगती है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

कम उम्र में क्यों शुरू हो जाता है जोड़ दर्द, जानिए आयुर्वेदिक इलाज

पायरिया से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

दाढ़ के दर्द से बचने के लिए करें ये घरेलू उपाय, तुरन्त मिलेगा फायदा

Leave a Reply