कम बजट में शॉपिंग के लिए परफेक्ट है हैदराबाद की ये जगहें

कम बजट में शॉपिंग के लिए परफेक्ट है हैदराबाद की ये जगहें

प्रेषित समय :12:28:34 PM / Tue, Apr 27th, 2021

आजादी से पूर्व हैदराबाद निजाम के नाम से जाना जाता था। यह शहर ऐतिहासिक स्थल, वास्तु कला और चिकन बिरयानी के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। हालांकि, बहुत कम लोगों को पता है कि हैदराबाद स्ट्रीट शॉपिंग के लिए भी जाना जाता है। इस शहर में स्ट्रीट शॉपिंग का अनुभव बेहद सुखद रहता है। हैदराबाद में बेगम बाजार, लाड बाजार समेत कई बाजार हैं। जहां, आप कम बजट में अपनी पसंद की शॉपिंग कर सकते हैं। जब आपको हैदराबाद जाने का मौका मिले, तो शॉपिंग करने जरूर जाएं। आइए जानते हैं-

लाड बाजार

इस बाजार को चूड़ी बाजार के नाम से भी जाना जाता है। यह बाजार चारमीनार के बेहद करीब है। बैंगल्स लवर के लिए यह आकर्षण का केंद्र है। इस बाजार में शाम के समय बहुत भीड़ रहती है। इसके अलावा, यहां ज्वेलरी, सिल्क साड़ी और परफ्यूम भी खरीद सकते हैं।

नामपल्ली

हैदराबाद के नामपल्ली में भी आप स्ट्रीट शॉपिंग भी कर सकते हैं। इस बाजार में आपको बैग, ज्वेलरी, चूड़ियां, जूते, चप्पल आसानी से कम बजट में मिल जाएंगे। हर साल जनवरी और फरवरी के महीने में इस बाजार में एग्जीबिशन लगता है, जिसमें सस्ते दामों में आला दर्जे की चीजें खरीद सकते हैं।

बेगम बाजार

बेगम बाजार को हैदराबाद की राजधानी कहा जाता है। यह बाजार हैदराबाद में 150 सालों से लगता है। इस बाजार में डेकोरेशन और घर की सामग्री बेची जाती है। साथ ही यहां कॉस्मेटिक, परफ्यूम और ज्वेलरी भी खरीद सकते हैं।  हैदराबाद शहर में यह सबसे बड़ा बाजार है। ऐसा कहा जाता है कि इस बाजार से देश भर में व्यापार किया जाता है।

कोटी मार्केट

बेगम बाजार की तरह ही यह प्रसिद्ध है। यह बाजार ब्रिटिश हुकूमत के समय से लग रहा है। हैदराबाद में कोटी मार्केट की गिनती शीर्ष में होती है। आप यहां अपनी पसंद के ज्वेलरी, बैग्स और चप्पल खरीद सकते हैं।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

धार्मिक यात्रा पर जाने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो एक बार पीपलकोटी जरूर जाएं

Cable Car राइड का लुत्फ़ उठाने के लिए इन जगहों पर जाएं

पर्यटकों के लिये 15 मई तक बंद रहेंगे देश के सभी स्मारक, एएसआई ने जारी किये आदेश

केंद्रीय मंत्री की गाड़ी को ओवरटेक करना पड़ा महंगा, हिरासत में लिये गये 6 पर्यटक

बंजी जंपिंग के हैं शौक़ीन, तो ये 4 जगहें हैं परफेक्ट

कायकिंग के लिए परफेक्ट है गोवा का यह बीच

Leave a Reply