टीके की कम बर्बादी, कोविड के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी ने केरल को सराहा

टीके की कम बर्बादी, कोविड के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी ने केरल को सराहा

प्रेषित समय :17:26:53 PM / Wed, May 5th, 2021

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को टीके की बर्बादी को कम करने के केरल सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि यह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने में महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, अच्छा लग रहा है स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और नर्सों के काम को देखकर, जिन्होंने टीकों की बर्बादी को कम करते हुए एक उदाहरण हमारे सामने रखा है. कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए टीके की बर्बाती को कम करना बेहद ही महत्वपूर्ण है.

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राज्य में कोरोना वायरस वैक्सीन की बर्बादी के आंकड़ों पर प्रकाश डाला. उन्होंने ट्वीट किया, 'केरल को केंद्र सरकार से वैक्सीन की 73,38,806 खुराक मिली है. हमने 74,26,164 खुराक प्रदान की है, प्रत्येक शीशी में व्यर्थ के रूप में बची अतिरिक्त खुराक का उपयोग कर रहे हैं. हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ता, विशेष रूप से नर्स ऐसे शुभ कार्य के लिए पूरी सराहना के पात्र हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कहा कि केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 17.02 करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्सीन की खुराक प्रदान की है और अगले तीन दिनों में 36 लाख से अधिक और खुराक उन्हें प्राप्त होगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

दिल्ली हाईकोर्ट की अवमानना नोटिस के खिलाफ सुको पहुंचा केंद्र, सुको ने कहा- दिल्ली में मुंबई मॉडल देखें

देश में कोरोना मामलों में आयी कमी, मृत्यु दर भी घटी, एमपी, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में सुधार : स्वास्थ्य मंत्रालय

दिल्ली में बढ़ी ऑक्सीजन की किल्लत, केजरीवाल सरकार ने लगाई सेना से मदद की गुहार

Leave a Reply