2,000 रुपये तक महंगे हुए शाओमी के Mi और Redmi TV, जानें नई कीमत

2,000 रुपये तक महंगे हुए शाओमी के Mi और Redmi TV, जानें नई कीमत

प्रेषित समय :11:16:13 AM / Fri, Jul 2nd, 2021

शाओमी (Xiaomi) ने हाल में अपने कुछ स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ाए हैं। इन स्मार्टफोन में Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro हैं। अब शाओमी के अपने Mi TV और Redmi TV मॉडल्स के दाम बढ़ाए जाने की खबर है। टेलिविजन की कीमतों में 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। यह बात 91मोबाइल्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। शाओमी ने कंपोनेंट्स की किल्लत और सप्लाई चेन से जुड़ी दिक्कतों के कारण अपने कुछ टेलिविजन के दाम बढ़ाए हैं। Mi TV और Redmi TV मॉडल्स के दाम में की गई यह बढ़ोतरी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मार्केट्स के लिए है।

Mi TV और Redmi TV के कुल 10 मॉडल्स के दाम बढ़ाए गए हैं। 32 इंच वाले Mi TV 4A के दाम में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 43 इंच वाले Mi TV 4A, 40 इंच वाले Mi TV 4A हॉरिजन एडिशन, 43 इंच वाले Mi TV 4X और 65 इंच वाले Redmi TV के दाम 1,000 रुपये बढ़े हैं।

वहीं, 43 इंच वाले Mi TV 4A हॉरिजन एडिशन, 55 इंच वाले Mi TV 4X, 50 इंच वाले Redmi TV, 55 इंच वाले Redmi TV और 55 इंच वाले Mi TV QLED के दाम 2,000 रुपये बढ़ाए गए हैं। इन सारे टेलिविजन्स की बढ़ी हुई कीमतें Mi की वेबसाइट पर लाइव हो गई हैं। अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी जल्द ही नए प्राइसेज दिखने लगेंगे।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

सोने की कीमतों में जोरदार तेजी, चांदी के दाम में भी हुआ इजाफा

Samsung Galaxy F22 अगले सप्ताह हो रहा है लॉन्च, 15,000 से कम होगी कीमत

अमूल दूध हुआ महंगा, कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी, लोगों को लगा झटका

Tata Tiago का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत

पेट्रोल और डीजल के दाम में नहीं लग पा रही लगाम, फिर बढ़ी कीमतें

Leave a Reply