केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ ही चिराग को मोदी का जवाब भी मिल जाएगा?

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ ही चिराग को मोदी का जवाब भी मिल जाएगा?

प्रेषित समय :21:30:47 PM / Tue, Jul 6th, 2021

प्रदीप द्विवेदी. केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबरों से सबसे ज्यादा सियासी बेचैनी चिराग पासवान की बढ़ रही है, वजह?

बिहार में एलजेपी दो गुटों में बंट चुकी है. पहला गुट पशुपति कुमार पारस का है, तो दूसरा चिराग पासवान का, इसके बाद चिराग पासवान लगातार आक्रामक हैं और उन तमाम दलों, नेताओं पर वे सियासी हमले कर रहे हैं, जिन्हें वे प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से इसका जिम्मेदार मानते हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ खुलकर नहीं बोला है, वे केवल मोदी के जवाब का इंतजार कर रहे हैं!

लगता है, केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद चिराग पासवान को मोदी का जवाब भी मिल जाएगा?

उधर, खबर यह है कि मोदी कैबिनेट में विस्तार की संभावना के मद्देनजर पशुपति कुमार पारस कुर्ते की खरीदारी में व्यस्त नजर आए हैं. यह माना जा रहा है कि वे शपथ ग्रहण की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि? उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह जरूर मिलेगी?

इन खबरों से बेचैन एलजेपी नेता चिराग पासवान ने भी सीधे पीएम मोदी को चुनौती के अंदाज में कहा है कि लोजपा कोटे से निष्कासित सांसद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया तो कोर्ट जाऊंगा?

खबरों पर भरोसा करें तो चिराग का कहना है कि लोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मैं हूं, पार्टी भी मेरी है, समर्थन भी मेरे पास है, लिहाजा मेरी अनुमति के बिना पार्टी के किसी भी सांसद को मंत्री बनाना गलत है!

अलबत्ता, अभी तक तो चिराग का मोदी पर भरोसा कायम है, उनका कहना है कि जिस सांसद को पार्टी निकाल चुकी है, ऐसे व्यक्ति को मंत्री बनाया जाता है, तो यह गलत होगा, परन्तु मुझे नहीं लगता है कि पीएम मोदी ऐसा करेंगे?

यदि ऐसा हुआ तो मैं राजनीतिक और कानूनी स्तर पर लड़ाई लडने को तैयार हूं!

चिराग का तो यह भी कहना था कि जदयू में शामिल करके बनाएं, मगर लोजपा के नाम पर नहीं, इस पर मुझे सख्त आपत्ति है?

सियासी सयानों का मानना है कि मोदी पर चिराग का भरोसा कमाल का है, इतना भरोसा तो स्वयं मोदी अपने आप पर भी नहीं करते होंगे!

अब चिराग को कौन समझाए कि राजनीति में अच्छे गुण नहीं, अच्छी गणित देखी जाती है, गुण कितने ही अच्छे हों, लेकिन बहुमत की गणित में फेल हो, तो अच्छे-अच्छे नेता सियासी समीकरण से बाहर हो जाते हैं?

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले थावरचंद गेहलोत को नियुक्त किया गया कर्नाटक का राज्यपाल

केन्द्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री मोदी से मिले शाह, नड्डा

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मॉडल किरायेदारी अधिनियम के मसौदे को दी मंजूरी, जल्द किया जाएगा लागू

ममता बनर्जी ने किया मंत्रिमंडल विस्तार, 43 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

बिहार में शुरू हो गया नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार, सबसे पहले शाहनवाज हुसैन ने ली शपथ

Leave a Reply