जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन को भारत सरकार की मंजूरी

जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन को भारत सरकार की मंजूरी

प्रेषित समय :08:47:26 AM / Sun, Aug 8th, 2021

नई दिल्ली. जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वाली COVID-19 वैक्सीन को भारत में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करके कहा है कि अब भारत के पास 5 EUA वैक्सीन मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि यह COVID19 के खिलाफ हमारे देश की सामूहिक लड़ाई को और बढ़ावा देगा. इससे पहले ग्लोबल हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने कहा था कि उसने भारत में अपनी एक डोज वाली COVID-19 वैक्सीन के इमरजेंसी यूज के लिए (EUA) के लिए आवेदन किया है.

कंपनी ने कहा था कि वह भारत में अपनी एक डोज वाली COVID-19 वैक्सीन लाने के लिए प्रतिबद्ध है. जॉनसन एंड जॉनसन इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा था कि 5 अगस्त, 2021 को जॉनसन एंड जॉनसन प्राइवेट लिमिटेड ने भारत सरकार को अपनी एक डोज वाली COVID-19 वैक्सीन के EUA के लिए आवेदन दिया था.

बयान में कहा गया था कि बायोलॉजिकल ई लिमिटेड के सहयोग से कंपनी की एक डोज वाली COVID-19 वैक्सीन भारत और दुनिया के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी. बायोलॉजिकल ई हमारे ग्लोबल सप्लाई चेन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो जॉनसन एंड जॉनसन COVID-19 वैक्सीन की सप्लाई में मदद करेगा. स्वास्थ्य अधिकारियों और संगठनों जैसे कि Gavi और COVAX के जरिए हम इसे और मजबूत करेंगे. EUA सबमिशन फेज 3 क्लिनिकल ट्रायल के सुरक्षा डाटा के आधार पर दिया गया था.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस ने चिपकाए 6 मोस्टवांटेड आतंकवादियों के पोस्टर

लालकिले के सामने कंटेनर्स की ऊंची दीवार लगाई गई, सुरक्षा अलर्ट को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम

दिल्ली से टोक्यो गया फोन तो रोने लगीं हॉकी टीम की कई खिलाड़ी, पीएम मोदी ने बंधाया ढांढस

Leave a Reply