भारत में कोरोना की दूसरी लहर अब स्थिर है. देश में हर दिन करीब 40 हजार नए मामले बढ़ रहे हैं. रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 39,070 नए कोरोना केस आए और 491 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि देशभर में पिछले 24 घंटे में 43,910 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 5331 एक्टिव केस कम हो गए.
अगस्त में ये तीसरी बार है जब कोरोना के मामले 40 हजार से कम दर्ज हुए हैं. इससे पहले 2 अगस्त और 6 अगस्त को 40 हजार से कम केस आए थे. 1 अगस्त को 40134, 2 अगस्त को 30549, 3 अगस्त को 42625, 4 अगस्त को 42982, 5 अगस्त को 44643, 6 अगस्त को 38628 नए कोरोना मामले दर्ज हुए थे.
महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 19 लाख 34 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 27 हजार 862 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि 3 करोड़ 10 लाख 99 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या अभी भी चार लाख से ज्यादा है. कुल 4 लाख 6 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-सावरकर के नाम पर दिल्ली में खुल सकता है कॉलेज, सुषमा स्वराज के नाम पर विचार
Leave a Reply