WC RAILWAY से चलने वाली तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सेवा बहाल, अधारताल से हबीबगंज इंटरसिटी पुन: शुरू

WC RAILWAY से चलने वाली तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सेवा बहाल, अधारताल से हबीबगंज इंटरसिटी पुन: शुरू

प्रेषित समय :18:30:59 PM / Tue, Aug 17th, 2021

जबलपुर. रेल प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते यात्री संख्या में बहुत कमी होने के कारण निरस्त की गई गाडिय़ों को अपने पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार चलाने का निर्णय लिया है. पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को 20 अगस्त 2021 से क्रमश: चलाने का निर्णय लिया गया है.

 गाड़ी संख्या 02051/02052 हबीबगंज-अधारताल-हबीबगंज स्पेशल ट्रेन

 गाड़ी संख्या 02051 हबीबगंज से अधारताल प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन दिनाँक 20.08.2021 से और वापसी में गाड़ी संख्या अधारताल से हबीबगंज प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन  दिनाँक 20.08.2021 से सेवा बहाल.

 गाड़ी संख्या 02365/02366 भोपाल-सिंगरौली-हबीबगंज द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

 गाड़ी संख्या 02365 भोपाल से सिंगरौली द्विसाप्ताहिक  (बुधवार, शनिवार) स्पेशल ट्रेन दिनाँक 21.08.2021 से और वापसी में गाड़ी संख्या 02366 सिंगरौली से भोपाल द्विसाप्ताहिक (मंगलवार, गुरुवार) स्पेशल ट्रेन दिनाँक 24.08.2021 से सेवा बहाल.

गाड़ी संख्या 02373/02374 सिंगरौली-निज़ामुद्दीन-सिंगरौली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 02373 सिंगरौली से निज़ामुद्दीन साप्ताहिक (रविवार) स्पेशल ट्रेन दिनाँक 22.08.2021 से और वापसी में गाड़ी संख्या निज़ामुद्दीन से सिंगरौली साप्ताहिक (सोमवार) स्पेशल ट्रेन दिनाँक 23.08.2021 से सेवा बहाल.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

पश्चिम मध्य रेल के केंद्रीय चिकित्सालयों जबलपुर, भोपाल एवं कोटा में ऑक्सीजन प्लांट शुरू, हुआ शुभारम्

जबलपुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया रोटरी क्लब साउथ का स्थापना दिवस कार्यक्रम

जबलपुर में रांझी क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, दहशत का माहौल

Leave a Reply