एमपी में 27 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, 14 जिलों के कलेक्टर बदले गए..!

एमपी में 27 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, 14 जिलों के कलेक्टर बदले गए..!

प्रेषित समय :22:07:13 PM / Sat, Sep 4th, 2021

पलपल संवाददाता, जबलपुर/भोपाल. मध्यप्रदेश में आज 27 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें 14 जिलों के कलेक्टर भी शामिल है, इनमें से सागर कलेक्टर दीपक सिंह को नगरीय विकास व आवास मंत्री भूपेन्द्रसिंह की नाराजगी का खामियाजा भुगतना पड़ा है, वहीं दो जिलों के कलेक्टरों को उपचुनाव के मद्देनजर बदला गया है.

   

                            बताया जाता है कि सीएम शिवराजसिंह चौहान ने मुख्य सचिव इकबालसिंह बैस के साथ ट्रांसफर को लेकर चर्चा की, इसके बाद आज सूची जारी कर दी गई है. जिसमें दो को प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए है, इसके अलावा मंत्रालय स्तर में अधिकारियों को विभागों में पदस्थ किया गया है. जबलपुर से अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित को राजगढ़ कलेक्टर बनाया गया है, वहीं मुख्य सचिव कार्यालय में पदस्थ अरविंद दुबे को रायसेन कलेक्टर बनाया गया है, इसी तरह सीएम आफिस में रह चुके रायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को विदिशा जिला कलेक्टर बनाया गया है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

मध्यप्रदेश उच्च न्यायलय जबलपुर में पीए के पदों पर भर्ती, स्नातक पास करें आवेदन

मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय, 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों की आशीर्वाद यात्राओं की शुरुआत आज से

Leave a Reply