FBI ने ऑफिशियल रिकॉर्ड किया जारी, 9/11 हमले में सऊदी सरकार के फंडिंग के नहीं मिले कोई सबूत

FBI ने ऑफिशियल रिकॉर्ड किया जारी, 9/11 हमले में सऊदी सरकार के फंडिंग के नहीं मिले कोई सबूत

प्रेषित समय :13:17:16 PM / Sun, Sep 12th, 2021

वाशिंगटन. FBI ने शनिवार को देर रात एक नया आधिकारिक रिकॉर्ड जारी किया. यह दस्तावेज 16 पेज का है. इस दस्तावेज में 11 सितंबर 2001 में अमेरिका में हुए आंतकी हमले दो सऊदी हाईजैकर्स  को प्रदान की गई रसद सहायता से संबंधित है. एफबीआई द्वारा पब्लिक किए गए इन दस्तावेजों में अमेरिका में सऊदी सहयोगियों के साथ हाईजैकर्स के संपर्कों के बारे में बताया है, लेकिन इस बात के कहीं से कोई सबूत नहीं मिले हैं कि इस साजिश में सऊदी सरकार का हाथ था और वह भी 9/11 के हमले में शामिल थी.

इस दस्तावेजों को 9/11 हमले के 20वीं वर्षगांठ पर जारी किया गया, यह पहला इनवेस्टिगेशन रिकॉर्ड है जिसका खुलासा किया गया है. इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आदेश दिया था. राष्ट्रपति बाइडेन को पिछले कुछ हफ्ते में 9/11 हमले के शिकार हुए पीड़ित लोगों के परिवार के प्रेशर को झेलना पड़ा, जिन्होनें  न्यूयॉर्क में एक मुकदमे का पीछा करते हुए लंबे समय से रिकॉर्ड की मांग की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि हमलों में सऊदी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे.

सऊदी अरब इस मामले में लंबे समय से अपनी संलिप्तता से इंकार करती रही है. बुधवार को वाशिंगटन में सऊदी दूतावास ने कहा कि एक बार और सभी के लिए किंगडम के खिलाफ निराधार आरोपों को समाप्त करने" के लिए वह एफबीआई द्वारा पब्लिक किए गए दस्तावेजों का पूरा समर्थन करती है. दूतावास ने कहा कि सऊदी अरब की मिलीभगत का कोई भी आरोप स्पष्ट रूप से झूठा था. बाइडेन ने पिछले हफ्ते न्याय विभाग और अन्य एजेंसियों को जांच दस्तावेजों की डीक्लासिफिकेशन समीक्षा करने और उसे छह महीने में जारी करने का आदेश दिया है.

आपको बता दें कि 9/11 हमला करने वाले 19 में से 15 लोग सऊदी थे. तभी से कयास लगाए जाने लगे कि इस हमले में सऊदी अरब का हाथ है. वहीं इस हमले का मास्टर माइंड ओसामा बिन लादेन का भी राज्य के एक प्रमुख परिवार का हिस्सा था. इस हमले के मास्टर माइंड ओसामा बिन लादेन का एनकाउंटर अमेरिकी सेना द्वारा पाकिस्तान के एबटाबाद में किया गया था. ओसामा अमेरिकी सैनिकों से बचने के लिए एबटाबाद में छुपकर बैठा था. अमेरिकी खूफिया विभाग को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वैसे ही उन्होंने यह बात पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को बताई. इसके बाद राष्ट्रपति ओबामा के आदेश पर अमेरिकी सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर ओसामा का एनकाउंटर कर किया.  

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

आज हम विश्व की उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक प्रभावकारी आवाज़ हैं: पीएम मोदी

टी20 विश्व कप 2021: इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स- जो रूट नहीं हैं हिस्सा

भेड़ की आंत से बना विश्व का सबसे महंगा कंडोम, कीमत 44 हजार रूपये

Leave a Reply