चुनाव आयोग का ऐलान: तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे

चुनाव आयोग का ऐलान: तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे

प्रेषित समय :11:03:19 AM / Tue, Sep 28th, 2021

नई दिल्ली. देश में खाली पड़ी तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर  30 अक्टूबर को उपचुनाव कराए जाएंगे. चुनाव आयोग ने आज इस बाबत नोटिस जारी किया.

जिन राज्यों में लोकसभा सीटें खाली हैं उनमें दादरा और नागर हवेली और दमन और दियू मध्य प्रदेश- खंडवा और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट शामिल है. इसके साथ ही 14 राज्यों की 30 अलग अलग विधानसभा सीटों पर भी चुनाव होने हैं.

किस राज्य में कितनी विधानसभा सीटों पर चुनाव?

आंध्र प्रदेश- एक सीट

असम- पांच सीट

बिहार- दो सीट

हरियाणा- एक सीट

हिमाचल प्रदेश- तीन सीट

कर्नाटक- दो सीट

मध्य प्रदेश- तीन सीट

 महाराष्ट्र- एक सीट

मेघालय- तीन सीट

 मिजोरम- एक सीट

नगालैंड- एक  सीट

राजस्थान- दो सीट

तेलंगाना- एक सीट

पश्चिम बंगाल- चार सीट

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्वांचल में बड़ा चेहरा रहे ललितेश पति त्रिपाठी ने छोड़ी पार्टी

रूस में पुतिन की पार्टी पर चुनाव में धांधली का आरोप, सड़कों पर उतरा पूरा विपक्ष, प्रदर्शन

मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी एल मुरुगन ने भरा नामांकन

कनाडा चुनाव में जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी ने दर्ज की जीत, लेकिन बहुमत से चूकी

ओमप्रकाश राजभर का दावा- 150 बीजेपी विधायक चुनाव से पहले ज्वाइन करेंगे SBSP

Leave a Reply