नई दिल्ली. आज के दिन ग्लोबल क्रिप्टो करेंसी मार्केट में बढ़ोतरी देखी जा रही है.10 अक्टूबर 2021 यानी रविवार के दिन ग्लोबल क्रिप्टो करेंसी मार्केट में पिछले 24 घंटों में 0.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 2.29 ट्रिलियन डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. वहीं टोटल क्रिप्टो मार्केट Volume पिछले 24 घंटों में 96.99 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है और इसमें 15.86 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी गई है.
वहीं दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) में पिछले 24 घंटो में तेजी देखी जा रही है. अब इसमें 0.15 प्रतिशत की बढ़त दर्ज देखी गई है और इसका मार्केट प्राइस 54,475.28 डॉलर तक पहुंच गया है. इसका क्रिप्टो करेंसी मार्केट में करीब 44.71 प्रतिशत की हिस्सेदारी है. बिटकॉइन में लगातार उठापटक का दौर जारी है. 21 सितंबर को यह 40,596 डॉलर तक पहुंच गया था. इसके बाद इसमें तेजी देखने को मिल रही है. पूरे चार हफ्तों के बाद 06 अक्टूबर को यह 51,000 डॉलर के पार पहुंचा है.
वहीं Ethereum क्रिप्टोकरेंसी में 1.30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और यह 3,514.17 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा XRP में 8.32 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 1.15 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. Cardano में 0.22 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है और यह 2.24 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है.
वहीं Binance Coin में 1.61 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और यह 414.10 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. Tether में 0.02 प्रतिशत मामूली उछाल दर्ज की गई है और यह 1 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. वहीं Polkadot क्रिप्टोकरेंसी में 11.33 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 37.00 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-फ्रीडम-251 मोबाइल लॉन्च करने वाले जालसाज को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
खुफिया एजेंसियों का दिल्ली की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, त्योहारों पर हमला कर सकते हैं आतंकी
Leave a Reply