यदि आपके कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर हों तो मजबूत कैसे करें

यदि आपके कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर हों तो मजबूत कैसे करें

प्रेषित समय :22:01:26 PM / Thu, Jan 20th, 2022

कुंडली में शुक्र के कमजोर पड़ने से जीवन में आ सकती है धन और वैभव की कमी।

सौरमंडल में मौजूद नवग्रहों को हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्‍व दिया गया है। वैसे तो सभी नौ ग्रह खास हैं, मगर इनमें से शुक्र ग्रह विशेष है। इसे अंग्रेजी में वीनस (Venus) कहा जाता है। हमारी कुंडली में भी इस ग्रह का मजबूत होना अति आवश्यक है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक होता है, साथ ही इसका मजबूत होना शारीरिक खूबसूरती के लिए भी महत्‍वपूर्ण है।

आकाश में दिखने वाला सबसे चमकदार सितारा शुक्र ही होता है। इसे हम सूर्योदय के पहले और सूर्यास्‍त के बाद देख सकते हैं। इतना ही नहीं, पुराणों में शुक्र को दानवों का गुरु बताया गया है। यह ग्रह बहुत ही प्रभावशाली होता है। ऐसा भी जिक्र मिलता है कि अगर शुक्र अस्‍त है तो कोई भी अच्‍छा या शुभ काम नहीं किया जाना चाहिए। यह ग्रह गुड लक भी लाता है और धन एवं वैभव हासिल करने का मार्ग भी बनाता है।'

सफेद वस्तु का करें इस्तेमाल

सफेद रंग को शुक्र और चंद्र दोनों से जोड़ कर देखा जाता है। अगर आपको अपनी कुंडली में शुक्र को शांत करना है तो आपको अपने जीवन में अधिक से अधिक सफेद रंग को शामिल करना होगा। आपको पहनने से लेकर खाने-पीने तक के सामान में सफेद रंग का इस्‍तेमाल अधिक से अधिक करना होगा। आप यदि अपने भोजन में दूध और साबूदाना जैसी खाने की चीजों को शामिल करते हैं तो यह और भी अच्‍छी बात है, साथ ही शुक्रवार के दिन आपको नमक खाने से परहेज करना चाहिए।

खास पानी से करें स्नान

शुक्र देव को प्रसन्‍न करने के लिए इलायची के पानी से स्‍नान करें और उनका ध्‍यान करते हुए 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।' मंत्र का जाप करें।' आप इस मंत्र का 11 बार जाप नियमित रूप से करेंगे तो आपके भौतिक सुख में कभी कमी नहीं आएगी और आपको सौंदर्य से जुड़ी समस्‍याएं नहीं होंगी।

इन धातुओं को करें धारण

शुक्र को मजबूत बनाने के लिए आपको हाथों में चांदी या प्लेटिनम की अंगूठी पहननी चाहिए। आप गले में चांदी या प्‍लैटिनम की चेन भी धारण कर सकते हैं। इन धातुओं को शुक्रवार के दिन ही धारण करें। शांतिपूर्ण जीवन के लिए आपको अंगूठे में चांदी का छल्‍ला जरूर पहनना चाहिए। ऐसा करने से आपका मन और दिमाग दोनों शांत रहेंगे।

शुक्रवार का व्रत रखें

अगर कुंडली में शुक्र के कमजोर होने से धन एवं वैभव में कमी आ रही है, तो आपको हर शुक्रवार वैभव लक्ष्‍मी का व्रत रखना चाहिए। इस व्रत के लिए आपको पहले संकल्‍प लेना होगा कि आप कितने शुक्रवार (शुक्रवार को रखें यह व्रत) यह व्रत कर सकते हैं। संकल्‍प पूरा होने के बाद आपको इस व्रत का उद्यापन भी करना होगा।

देवी लक्ष्मी की पूजा करें

शास्‍त्रों में इस बात का जिक्र मिलता है कि दानवों के गुरु शुक्राचार्य देवी लक्ष्‍मी को अपनी बहन मानते थे। इसलिए शुक्र को शांत करने के लिए आप देवी लक्ष्‍मी की उपासना कर सकते हैं। आपको नियमित रूप से 'ॐ महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इतना ही नहीं, यदि आप शुक्रवार के दिन सफेद रंग की वस्‍तुओं का दान करेंगे तो और भी अधिक शुभ फल आपको प्राप्‍त होंगे।

शुक्र को मजबूत करने के अन्य उपाय

सफेद गाय को रोज चारा खिलाएं।

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।

शुक्रवार के दिन तुलसी की पूजा करें।

शुक्रवार के दिन शक्‍कर, दूध या सफेद मिठाई का दान करें।

Acharya M.K.Mishra

Divya Astrological consultancy

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

स्त्री की जन्म कुंडली के 12 भाव का विश्लेषण

आपकी जन्म कुंडली और भोजन संबंधी आदतें

जानिए राजनीति कारक ग्रहों को: कहीं ऐसे कारक ग्रह आप की कुंडली मे तो नहीं...

जन्म कुंडली में शिक्षा का योग को देखकर अपने बच्चे को सही दिशा दें

कुंडली में गुरु ग्रह को शुभ बनाना है तो पढ़ें 2 मंत्र और 6 उपाय

जानें कुंडली में स्थित नीच ग्रहों का करियर पर प्रभाव

Leave a Reply