कोरोना से जंग के बीच भारत ने हासिल किया एक और मुकाम, 75% वयस्क आबादी को लगी वैक्सीन

कोरोना से जंग के बीच भारत ने हासिल किया एक और मुकाम, 75% वयस्क आबादी को लगी वैक्सीन

प्रेषित समय :13:44:26 PM / Sun, Jan 30th, 2022

नई दिल्ली. देश में कोरोना की लड़ाई लगातार जारी है. इस लड़ाई को और मजबूत बनाने के लिए टीकाकरण अभियान जोरों से चलाया जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने जानकारी देते हुए बताया कि, भारत में 75 प्रतिशत व्यस्क आबादी को वैक्सीनेशन की दोनों डोज लग चुकी हैं.

मनसुख मांडविया द्वारा दी गई जानकारी पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट कर लोगों को बधाई दी है. उन्होंने कहा, 75 प्रतिशत वयस्क आबादी का पूरी तरह टीकाकरण हो गया है. इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सभी देशवासियों को बधाई. उन्होंने आगे कहा कि, उन सभी पर गर्व है जो हमारे टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 1,65,70,60,692 तक जा पहुंचा है. जिस पर खुशी व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा, 'सबका साथ, सबका प्रयास' के मंत्र के साथ, भारत ने अपनी 75% वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है. कोरोना से लड़ाई में हम निरंतर मज़बूत हो रहें है. हमें सभी नियमों का पालन करते रहना है और जल्द से जल्द वैक्सीन लगवानी है.

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख 34 हजार 281 नए मामले दर्ज हुए हैं. वही, 893 मरीजों की मौत हुई है. जबकि 352784 लोग इस बीच ठीक हुए हैं. देश में इस वक्त एक्टिव केस की संख्या 18,84,937 हो गई है

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

पश्चिम बंगाल: वर्द्धमान मेडिकल कॉलेज में लगी आग, एक कोरोना मरीज की मौत

लता मंगेशकर की सेहत को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, कोरोनामुक्त हुईं स्वर कोकिला

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2.34 लाख से ज्यादा केस दर्ज, 893 लोगों की मौत

जबलपुर के कैफे में कोरोना वैक्सीनेशन डाटा एंट्री आपरेटर के साथ रेप..!

Leave a Reply