देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2.34 लाख से ज्यादा केस दर्ज, 893 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2.34 लाख से ज्यादा केस दर्ज, 893 लोगों की मौत

प्रेषित समय :10:12:56 AM / Sun, Jan 30th, 2022

नई दिल्ली. देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामले कल की तुलना में आज फिर कम हुए हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 34 हजार 281 नए केस सामने आए हैं और 893 लोगों की मौत हो गई. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब घटकर 14.50 फीसदी हो गया है. देश में कुल सक्रिय मामलों के संख्या अब चार करोड़ 10 लाख 92 हजार 522 हो गई है. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 18 लाख 84 हजार 937 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 94 हजार 91 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल तीन लाख 52 हजार 784 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 87 लाख 13 हजार 494 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 165 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 62 लाख 22 हजार 682 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अब तक वैक्सीन की 165 करोड़ 70 लाख 60 हजार 692 डोज़ दी जा चुकी हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा- इन्हें न तो कोरोना का टीका पसंद है न माथे का

रायपुर में अब रात में भी लगेगा कोरोना टीका, नाइट कर्फ्यू खत्म, जानें नई गाइडलाइन

राजस्थान सरकार की नई कोरोना गाइडलाइन, 1 फरवरी से 10वीं और 12वीं के स्कूल खोलने को मंजूरी

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2.35 लाख से ज्यादा केस दर्ज, 871 लोगों की मौत

कोरोना से दिल्ली को बड़ी राहत, एक दिन में आए करीब 4000 नए मामले, 25 मरीजों की मौत

Leave a Reply