पलपल संवाददाता, ग्वालियर. एमपी के ग्वालियर में सनमति क्षिपे्र को जैसे ही पता चला कि उसके बॉयफें्रड के परिजन आफिसर बहू चाहते है, तो सनमति ने बीएसएफ की असिस्टेंड कमांडेट का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तैयार किया और पहुंचा दिया. वर पक्ष के लोग जब सनमति को लेकर टेकनपुर ग्वालियर स्थित बीएसएफ अकादमी में ज्वाइनिंग कराने पहुंचे तो हकीकत सामने आ गई. बीएसएफ के अधिकारियों ने सनमति को पुलिस के हवाले कर दिया, जहां से उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्वालियर में बैंक में कार्यरत युवक से सनमति क्षिप्रे प्यार करती रही यहां तक कि शादी भी करना चाहती थी, सनमति को जब इस बात की जानकारी लगी कि युवक के परिजन आफिसर बहू चाहते है तो उसने अधिकारी बनने के लिए बीएसएफ अकादमी टेकनपुर ग्वालियर की असिस्टेंट कमांडेंट का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर बनाकर पहुंचा दिया. सनमति के असिस्टेंट कमांडेंट की जानकारी लगी तो स्वयं ही सनमति को ज्वाइनिंग दिलाने के लिए बीएसएफ अकादमी ले गए, जहां पर ज्वाइनिंग लेटर देखकर अधिकारी हतप्रभ रह गए, क्योंकि ज्वाइनिंग लेटर में जिस अधिकारी के हस्ताक्षर रहे, वह तो वर्ष 2012 में सेवानिवृत हो चुके है. सनमति क्षिप्रे के इस फर्जीवाड़ा सामने आने पर तत्काल पुलिस बुला ली गई, पुलिस ने सनमति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.
पुलिस को पूछताछ में सनमति ने पहले तो गुमराह करते हुए कहा कि कोल्हापुर में एक व्यक्ति ने ढाई तोला सोना व 20 हजार रुपए लेकर ज्वाइनिंग लेटर दिया था, पुलिस की टीम लड़की को लेकर कोल्हापुर पहुंच गई, जहां पर ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला, फिर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने कहा कि स्वयं ही लेटर तैयार किया था.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्रदेश में 2013 के बाद चौराहों पर लगी मूर्तिया हटेंगी
Leave a Reply