पलपल संवाददाता, जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित स्मार्ट सिटी आफिस में कार्यरत महिला को साथ में ही कार्य करने वाले युवक दिलीप झारिया ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया. महिला ने जब दिलीप से शादी के संबंध में चर्चा की तो वह पहले टालमटोल करता रहा, बाद में शादी से इंकार कर दिया. जिसपर महिला ने तिलवारा थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, पुलिस ने दिलीप झारिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.
पुलिस के अनुसार तिलवारा क्षेत्र में स्थित अपने मायके में अपने दो बच्चों को लेकर रह रही महिला पूनम (परिवर्तित नाम) उम्र 37 वर्ष नगर निगम के स्मार्ट सिटी आफिस में कार्यरत है, पूनम की साथ में ही काम करने वाले दिलीप झारिया से दोस्ती हो गई, जो धीरे धीरे प्यार में बदल गई. दोनों एक दूसरे से बातचीत करते रहे, इस बीच दिलीप ने मौका पाकर पूनम के साथ शारीरिक संबंध बना लिए, महिला के विरोध करने पर शादी करने की बात कही, जिसपर पूनम भी शांत हो गई. शारीरिक शोषण का शिकार हो रही पूनम ने दिलीप ने जब शादी करने के लिए कहा तो वह पहले टालमटोल करता रहा, पूनम ने जब शादी के दबाव बनाना शुरु किया तो उसने इंकार कर दिया, दिलीप द्वारा दिए गए धोखे से व्यथित होकर पूनम ने तिलवारा थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की, जिसपर दिलीप के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया. महिला ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि दिलीप पहले से शादीशुदा है जिसके दो बच्चे भी है. पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-जबलपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं-पुलिस के बीच धक्का मुक्की, झड़प, पीएम मोदी का पुतला जलाने की कोशिश
जबलपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं-पुलिस के बीच धक्का मुक्की, झड़प, पीएम मोदी का पुतला जलाने की कोशिश
Leave a Reply