भारतीय डाक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है. इसके लिए India Post दिल्ली ने मेल मोटर सर्विस डिपार्टमेंट के तहत स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए उम्मीदवार 15 मार्च तक या उससे पहले आवेदन कर सकते है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.indiapost.gov.in/vas/Pages/India पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.indiapost.gov.in/VAS/Pages/Recruitment/IP_12012022 के माध्यम से आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं. इस भर्ती के जरिए कुल 29 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 15 मार्च
रिक्ति विवरण
कुल पद: 29 स्टाफ कार ड्राइवर (साधारण ग्रेड)
योग्यता मानदंड
उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10 वीं) किया हो और हल्के और भारी मोटर वाहन के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस और तीन साल का अनुभव हो.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
वेतन
वेतनमान: 19,900 – 63,200 / – (स्तर -2)
GAIL India में इन पदों पर बिना परीक्षा नौकरी पाने का गोल्डन चांस
हाथ में है ये लकीर, तो समझें ‘सरकारी नौकरी’ पक्की, देख लें आप अपने हाथों की लकीरें ...
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- किसे मिले 15 लाख रुपये और नौकरी?
उत्तराखंड चुनाव: भाजपा का घोषणा पत्र जारी, 50 हजार सरकारी नौकरी, फ्री सिलेंडर और 5 लाख तक का बीमा
Leave a Reply