शेयर बाजार में आयी गिरावट, सेंसेक्स 366 और निफ्टी 107 अंक गिरकर हुआ बंद

शेयर बाजार में आयी गिरावट, सेंसेक्स 366 और निफ्टी 107 अंक गिरकर हुआ बंद

प्रेषित समय :15:49:58 PM / Thu, Mar 3rd, 2022

नई दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार का दिन बेहद उतार चढ़ाव भरा रहा. सुबह भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ खुले थे. लेकिन बाजार में बिकवाली के चलते गिरावट आ गई. और आज का कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 366 अंक गिरकर 55,102 तो निफ्टी 107 अंक गिरकर 16,498 पर बंद हुआ है.

इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स सुबह 452 अंकों की उछाल के साथ 55921 पर खुला था तो निफ्टी 117.20 अंक की तेजी के साथ 16723 के लेवल पर खुला था.

शेयर बाजार में बैंकिंग, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर्स में भारी गिरावट देखी गई. हालांकि आयल एंड गैस, मेटल्स औऱ आईटी स्टॉक्स में तेजी देखी गई. सेंसेक्स के 30 स्टॉक्स में 14 शेयर हरे निशान में 16 लाल निशान में बंद हुआ. सनिफ्टी इंडेक्स के 50 शेयरों में 20 शेयर हरे निशान में तो 30 लाल निशान में बंद हुए. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

1 अप्रैल से 20 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार वाली कंपनियों के लिए ई-इन्वॉयस होगा अनिवार्य

यूपी के इत्र कारोबारी पीयूष जैन को लेकर बड़ी खबर, आयकर विभाग का 25 ठिकानों पर छापा

रूस अब डॉलर, पाउंड और यूरो का नहीं कर सकेगा कारोबार, अमेरिका ने लगाया बैन

Leave a Reply