जबलपुर की शांतिबाई का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेगे सम्मान

जबलपुर की शांतिबाई का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेगे सम्मान

प्रेषित समय :19:33:30 PM / Sun, Mar 6th, 2022

पलपल संवाददाता, जबलपुर. अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एमपी की तीन महिलाओं को दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा, सम्मानित होने वाली महिलाओं में दो भोपाल व जबलपुर से शांतिबाई यादव है. शांतिबाई आज अपनी बेटी व आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश जायसवाल के साथ महाकौशल एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुई.  

                                 प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश जायसवाल ने बताया कि महिला दिवस के दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राज्य महिला आयोग दिल्ली  द्वारा देश के विभिन्न जिलों से महिलाओं के प्रति सम्मान और देश की प्रेरणा स्रोत महिलाओं सम्मान किया जाता है. इस मौके एमपी के भोपाल से दो व जबलपुर से शांतिबाई यादव को ८ मार्च को राज्य महिला आयोग द्वारा सम्मानित किया जाएगा. शांतिबाई यादव आज शाम ६ बजे महाकौशल एक्सप्रेस से अपनी बेटी व आप के प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश जायसवाल के साथ दिल्ली रवाना हुई है. शांति बाई को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा. इस मौके पर डॉ मुकेश जायसवाल ने कहा निश्चित ही जबलपुर संस्कारधानी के  लिए गौरव का विषय है. जबलपुर संस्कारधानी की शांति यादव का सम्मान होने पर प्रत्येक मातृशक्ति सम्मानित महसूस करेंगी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

सागर से जबलपुर आ रहे बाईक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, एक गंभीर

जबलपुर में लव-मैरिज के बाद भी परिजनों ने युवती की दूसरी जगह की शादी, प्रताडि़त हुई तो प्रेमी के पास लौटी

जबलपुर में ट्रेक्टर से कुचलकर आदिवासी युवक की हत्या, एक गंभीर..!

Leave a Reply