जबलपुर पहुंचे आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अब कांग्रेस-भाजपा के नेता भी थाम रहे है पार्टी का दामन

जबलपुर पहुंचे आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अब कांग्रेस-भाजपा के नेता भी  थाम रहे है पार्टी का दामन

प्रेषित समय :20:47:35 PM / Tue, Mar 29th, 2022

पलपल संवाददाता, जबलपुर. पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब देशभर में भाजपा व कांगे्रस के नेता आप का दामन थाम रहे है, वहीं एमपी में शिवराज सरकार में लोकतंत्र अब लूट तंत्र बन गया है. इस आशय के विचार आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकजसिंह ने जबलपुर में प्रथम नगरागमन पर चर्चा करे हुए व्यक्त किए. श्री सिंह के मुख्य आतिथ्य में विशाल महा सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश जायसवाल, प्रदेश संगठन सचिव आशीष सिंगरहा की विशेष उपस्थिति रही.

                               महा सदस्यता अभियान में दोनों दलों के नेताओं ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकजसिंह के हाथों सदस्यता ग्रहण की, इस मौके पर जबलपुर के पदाधिकारियों, साथियों ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल, व प्रदेश संगठन सचिव आशीष सिंगरहा का भव्य स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा मध्यप्रदेश में लूट तंत्र कि सरकार चल रही आम आदमी महंगाई से दम तोड़ रहा जनादेश का सौदा हो रहा, ऐसे में प्रदेश में कल्याणकारी राज की स्थापना की आवश्यकता है जो आम आदमी पार्टी ही कर सकती है.आम आदमी पार्टी के प्रति  लोगो का गज़ब का उत्साह है और आप मज़बूती से लक्ष्य 2023 की ओर बढ़ रही है. महा सदस्यता अभियान में मनोहर लाल जाटव, बृजेश चतुर्वेदी, प्रशांत चौकसे, जगदीश माली, अंकित गोस्वामी, मयंक राज, चंद्रभूषण ठाकुर, मोहम्मद अनवर अन्नू, हुसैन, सतीश पवैया, चंद्रभान विश्वकर्मा, पंचम झा, शिव कुमार सिंह, दुर्गेश सिंगरहा, अमरीष पटेल, मनोज झारिया, वैभव छेत्री, मदन शर्मा, मनीष शर्मा, नवल सोनकर, गोविंद पटेल, ईदू शा रहबर, डॉ अब्दुल्ला, सुखी लाल, जेठूसिंह परस्ते, राजेश यादव, नवीन वैद्य, गुड्डू, नीरज कुमार डेहरिया, नवल सोनकर, गेंदालाल चौधरी, शारदा प्रसाद चौधरी, राजेश रजक, महेश प्रसाद झारिया, रितेश सिंह, डॉ सुनील दुबे, अरविंद कुमार ताम्रकार, कृष्ण कुमार यादव, बिलाल शाह, रमाकांत पटेल, अजय सेन, आनंद तिवारी, शकील अहमद, डॉ मानक लाल जाटव सहित लोगों सराहनीय भूमिका रही.

प्रदेश में बढ़ रहा महिला अत्याचार: मुकेश जायसवाल-

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ कहा कि आज  प्रदेश कानून व्यवस्था नाम की चीज पूरे प्रदेश में खत्म हो गई है प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गया है प्रतिदिन महिलाओं के साथ साथ बलात्कार की घटना की जानकारी आ रही है वहीं दूसरी तरफ बालाघाट में खुलेआम आम आदमी का मर्डर कर दिया जाता है प्रशासन मूकदर्शक बनकर देखता रहता अपराधी खुलेआम घूमते हैं इसका साफ मतलब है कि प्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा की राजा की सरकार चल रही है. वहीं प्रदेश संगठन सचिव आशीष सिंगराहा ने कहा कि यह जीत पंजाब की आम जनता की जीत है और राष्ट्रीय राजनीति में आम आदमी पार्टी का एक बड़ा कदम है उन्होंने बताया कि सागर  जिले में पंजाब जीत के बाद आप के प्रति अपर जन समर्थन मिल रहा है.

30 मार्च को निकलेगी बदलाव संकल्प रैली-

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल जाटव ने बताया कि पंजाब जीत के बाद जबलपुर में बदलाव संकल्प रैली 30 मार्च को सुबह 10 बजे छोटी फाटक, मालवीय चौक, बड़ा फुहारा,गोहलपुर, दमोहनाका, दीनदयाल चौक एसबीआई अहिंसा चौक, मेहता पैट्रोल पंप, कछपुरा ओवरब्रिज, गौतम जी की मडिया, गुलौआ चौक, शुक्ला नगर, मदन महल से होते हुए महानद्दा में समाप्त होगी

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जबलपुर में कलेक्टर बंगले का बिजली बिल 68 हजार रुपए, कर्मवीर शर्मा के कार्यकाल का है बिल, कनेक्शन आज भी पूर्व कलेक्टर भरत यादव के नाम

जबलपुर में कलेक्टर बंगले का बिजली बिल 68 हजार रुपए, कर्मवीर शर्मा के कार्यकाल का है बिल, कनेक्शन आज भी पूर्व कलेक्टर भरत यादव के नाम

जबलपुर पहुंची बसपा विधायक रामबाई ने कहा गांव-गांव शराब नहीं बिकने दूंगी..!

Leave a Reply